पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के पति, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष समेत हारे कई दिग्गज
जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष धर्मा देवी के पति नंदलाल आंबेडकर वार्ड नंबर नौ मिठौरा चतुर्थ से चुनाव हार गए हैं। उन्हें सपा समर्थित राजाराम भारती ने करारी शिकस्त दी है। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मधु पांडेय भी वार्ड नंबर 43 से चुनाव हार गईं हैं।
महराजगंज: जिला पंचायत सदस्यों की मतगणना के 26 नतीजे प्रशासन ने अब तक घोषित किए हैं। चुनाव में इस बार केंद्र व प्रदेश में सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी के कई दिग्गज नेताओं को हार का मुंह देखना पड़ा है।
जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष धर्मा देवी के पति नंदलाल आंबेडकर वार्ड नंबर नौ मिठौरा चतुर्थ से चुनाव हार गए हैं। उन्हें सपा समर्थित राजाराम भारती ने करारी शिकस्त दी है। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मधु पांडेय भी वार्ड नंबर 43 से चुनाव हार गईं हैं। उन्हें निर्दल प्रत्याशी दुर्गावती देवी ने पराजित किया है। वार्ड नंबर आठ से चुनाव लड़े मिठौरा के पूर्व ब्लाक प्रमुख रामनिवास यादव भी चुनाव हार गए हैं। उन्हें निर्दल प्रत्याशी दुर्गा प्रसाद यादव ने शिकस्त दी। भाजपा द्वारा घोषित 47 प्रत्याशियों में से महज नौ के सिर ही जीत का सेहरा बंध सका है। सपा समर्थित आठ प्रत्याशियों को विजय मिली है। बसपा के छह उम्मीदवारों को विजयश्री हासिल हुई है। कांग्रेस समर्थित तीन प्रत्याशी जीत सके है। विजयी जिला पंचायत सदस्य
वार्ड नाम दल 6- मिठौरा रविकांत पटेल, भाजपा
7- मिठौरा अमरनाथ तिवारी, भाजपा
8- मिठौरा दुर्गा प्रसाद यादव, निर्दल
9- मिठौरा राजाराम भारती, सपा
16 - लक्ष्मीपुर जमीयुल्ला खां
17- लक्ष्मीपुर अनवर अली कांग्रेस
20- बृजमनगंज दीपक पांडेय बसपा
22 बृजमनगंज राबिया पत्नी रफीक (निर्दल)
23- बृजमनगंज प्रेमशंकर पांडेय निर्दल
25- फरेंदा महेंद्र
26- फरेंदा परमानंद
27- फरेंदा अमरनाथ सपा
28- फरेंदा बिदा निर्दल
29- सदर प्रदीप कुमार भाजपा
30- सदर केवली
31- सदर जग्गू प्रसाद कांग्रेस
32- सदर अभय सिंह निर्दल
37- परतावल आयशा खातून-बसपा
41- घुघली सरवरी -
42- घुघली त्रिभुवन वर्मा निर्दल
43- घुघली दुर्गावती देवी, निर्दल
44- घुघली प्रभुनाथ
45 - सिसवा शंकराचार्य पटेल- भाजपा
46 - सिसवा आशा गौतम- बसपा
47 - सिसवा यशोदा देवी - निर्दल