Move to Jagran APP

रास्‍ते पर कब्‍जे की शिकायत पर जांच करने पहुंची पुलिस से उलझे मनबढ़, दो गिरफ्तार

सार्वजनिक रास्ते पर लगे खड़ंजे को उखाड़ कर कब्जा करने की शिकायत पर गगहा पुलिस शुक्रवार को जांच में गई थी। वहां मनबढ़ पुलिस कर्मियों से ही उलझ गए। पुलिस कर्मियों ने दो व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया और शांतिभंग के आरोप में उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

By Navneet Prakash TripathiEdited By: Published: Sat, 13 Nov 2021 01:36 PM (IST)Updated: Sat, 13 Nov 2021 01:36 PM (IST)
रास्‍ते पर कब्‍जे की शिकायत पर जांच करने पहुंची पुलिस से उलझे मनबढ़, दो गिरफ्तार
पुलिस वालों पर दबंगों ने किया हमला। प्रतीकात्‍मक फोटो

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। सार्वजनिक रास्ते पर लगे खड़ंजे को उखाड़ कर कब्जा करने की शिकायत पर गगहा पुलिस शुक्रवार को जांच में गई थी। वहां मनबढ़ पुलिस कर्मियों से ही उलझ गए। पुलिस कर्मियों ने दो व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया और शांतिभंग के आरोप में उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

loksabha election banner

सार्वजनिक रास्‍तों दबंगों ने कर लिया है कब्‍जा

गगहा क्षेत्र के गरयाकोल निवासी वैभव सिंह पुत्र संजय ने एक व्यक्ति पर आरोप लगाते हुए गोरखपुर पुलिस अधीक्षक से आईजीआरएस के माध्यम से शिकायत की थी। 12 नवंबर को थाने के एसआई नागेंद्र मणि, अशोक यादव आदि मौके पर करने पहुंचे। इस दौरान एक परिवार के लोग पुलिसकर्मियों से उलझ गए और अपशब्द कहने लगे।

शांति भंग करने के आरोप में दो का हुआ चालान

पुलिस कर्मियों के समझाने पर भी जब लोग नहीं माने, तो पुलिस दो युवकों को थाने उठा लाई। देर शाम जितेंद्र पुत्र गामा, सदानंद पुत्र विजयमल को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी अमित कुमार दुबे का कहना है कि शांति भंग के आरोप में दो आरोपितों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है।

रेलवे के उपमुख्य अभियंता के मकान में चोरी

कौवाबाग रेलवे कालोनी में उपमुख्य अभियन्ता के बंद मकान का ताला तोड़कर चोर नकदी व सामान उठा ले गए।शुक्रवार की रात में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने फोन कर उन्हें घटना की जानकारी दी।शाहपुर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आगरा के रहने वाले सन्तोष कुमार पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर में उपमुख्य अभियंता के पद पर कार्यरत है। परिवार के साथ बंगला नम्बर 117 में रहते हैं।तीन नवंबर को परिवार के साथ दीपावली मनाने परिवार के साथ अागरा चले गए।परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होने की वजह से 13 नवंबर तक छुट्टी पर थे।शुक्रवार की रात में आठ बजे बंगला की देखरेख करने वाले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने मुख्य गेट पर लगा ताला टूटा देख उन्हें चोरी होने की जानकारी दी।उपमुख्य अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि शनिवार को गोरखपुर पहुंचकर पुलिस को तहरीर दूंगा।क्या चोरी हुआ है यह आने के बाद ही पता चलेगा।

हत्या का चौथा आरोपित गिरफ्तार,जेल गया

गुलरिहा पुलिस ने सरहरी के बनकटवां टोला में युवक की पीटकर हत्या करने के चौथे आरोपित जगरोपन को शुक्रवार की सुबह गिरफ्तार किया।दोपहर बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि मंगलवार की रात में नहर पर रखे पुआल को हटाने को लेकर हुए विवाद में पट्टीदारों ने बबलू की पीटकर हत्या कर दी।गंभीर रुप से घायल हुई उसकी मां जानकी देवी केजीएमयू में भर्ती है।नामजद आरोपित सचिन, अंगद और रामसागर को पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया था।चौथे आरोपित जगरोपन को शुक्रवार की सुबह गिरफ्तार किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.