सीएम योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर में, जानें- गोरखपुर में आज क्या है खास Gorakhpur News
सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को गोरखपुर में रहेंगे। वह शहर में दोपहर 1.20 आएंगे और शाम तक रहेंगे। आप भी जानें 20 अगस्त 2019 का गोरखपुर का क्या है प्रमुख कार्यक्रम।
गोरखपुर, जेनएनएन। सूबे के मुखिया सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को गोरखपुर में रहेंगे। वह शहर में दोपहर 1.20 आएंगे और शाम तक रहेंगे। वह 8.35 बजे लखनऊ के लिए रवाना होंगे, इस दौरान वह गोरखनाथ मंदिर में गोरखपुर के विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। आज गोरखपुर में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम भी आयोजितय हाेंगे।
गोरखपुर के आज के अन्य कार्यक्रम
- निश्शुल्क नेत्र जांच शिविर सरस्वती शिशु मंदिर पक्की बाग में सुबह नौ बजे
- अंश आर्थोपेडिक सेंटर और दैनिक जागरण की ओर से हड्डी मरीजों का निश्शुल्क परीक्षण 10 नंबर बोरिंग बनकटवा रोड गोरखनाथ में सुबह 10 बजे से
- ध्येय आइएएस मंगलम टॉवर गोलघर की ओर से एसडीएम व नायब तहसीलदार पद पर चुने गए मेधावियों का सम्मान सेंट एंड्रयूज पीजी कॉलेज के सभागार में दोपहर दो बजे
- ललित कला एवं संगीत विभाग के तत्वावधान में दीक्षा भवन में लोक संगीत कार्यक्रम दोपहर बाद तीन बजे से
- सन रोज संस्थान के तत्वावधान में गोरखपुर स्टार दो का आयोजन सत्यम लॉन तारामंडल रोड पर शाम चार बजे
- श्री श्याम गुणगान समिति के तत्वावधान में नानी बाई री मायरो का आयोजन शिप्रा लॉन होटल बाबीना रोड में शाम पांच बजे
- रोटरी क्लब गोरखपुर युगल के तत्वावधान में दीपोत्सव कार्यक्रम सेवेन हेवेन बैंक्वेट हाल बक्शीपुर में रात नौ बजे
आज की फ्लाइट (रविवार, 20 अक्टूबर 2019)
दिल्ली के लिए
इंडिगो
आगमन - सुबह 11.10 बजे
प्रस्थान - सुबह 11.40 बजे
स्पाइस जेट
आगमन - दोपहर 12.55 बजे
प्रस्थान - दोपहर 01.25 बजे
एयर इंडिया
आगमन - दोपहर बाद 03.20 बजे
प्रस्थान - दोपहर बाद 03.45 बजे
मुंबई के लिए
स्पाइस जेट
आगमन - दोपहर 2.30 बजे
प्रस्थान - दोपहर बाद 3.15 बजे
आगमन - शाम 4.30 बजे
प्रस्थान - शाम 5.00 बजे
बंगलुरु के लिए
इंडिगो
आगमन - दोपहर 01.45 बजे
प्रस्थान - दोपहर बाद 02.15 बजे
हैदराबाद के लिए
आगमन - दोपहर 12.05 बजे
प्रस्थान - शाम 04.30 बजे
कोलकाता के लिए
प्रस्थान - दोपहर 12.35 बजे
आगमन - शाम 04.00 बजे
दो घंटे बंद रहेंगे सात उपकेंद्र
132 केवी ट्रांसमिशन उपकेंद्र कौड़ीराम के आठ व पांच एमवीए के ट्रांसफार्मरों की रविवार को मरम्मत कराई जाएगी। बासगांव, गोला, उनवल, गजपुर, बारानगर पंप कैनाल, गोयल एडिवल्स और बांसगांव तहसील लाइन सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक बंद रहेगी। यह जानकारी विद्युत मंडल द्वितीय के अधीक्षण अभियंता आइडी त्रिपाठी ने दी।
तीन घंटे बंद रहेगा फर्टिलाइजर ट्रांसमिशन उपकेंद्र
132 केवी फर्टिलाइजर ट्रांसमिशन उपकेंद्र से जुड़ी लाइनों, बसवार और 63 व 40 एमवीए के ट्रांसफार्मरों पर मेंटिनेंस कार्य के कारण फर्टिलाइजर ट्रांसमिशन उपकेंद्र रविवार को सुबह आठ बजे से सुबह 11 बजे तक बंद रहेगा। यह जानकारी ट्रांसमिशन के अधिशासी अभियंता रामसुरेश ने दी।
चार घंटे बंद रहेंगे तीन फीडर
एबीसी केबिल लगाने के लिए लालडिग्गी उपकेंद्र से जुड़े ङ्क्षहदी बाजार, लालडिग्गी व बसंतपुर फीडर रविवार को सुबह 11 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक बंद रहेंगे। यह जानकारी नगरीय विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता नवनीत प्रजापति और एसडीओ ऐश्वर्य सिंह ने दी।