Move to Jagran APP

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल आज गोरखपुर में, जानें- गोरखपुर में आज क्‍या है खास Gorakhpur News

18 December Major program of Gorakhpur यहां देखें गोरखपुर में 18 दिसंबर 2019 को क्‍या होने वाला है खास

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Wed, 18 Dec 2019 08:45 AM (IST)Updated: Wed, 18 Dec 2019 02:26 PM (IST)
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल आज गोरखपुर में, जानें- गोरखपुर में आज क्‍या है खास Gorakhpur News
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल आज गोरखपुर में, जानें- गोरखपुर में आज क्‍या है खास Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल आज गोरखपुर दौरे पर हैं। शहर के कई हिस्‍सों में आज बिजली नहीं रहेगी और आजाद हिंद चेतना मंच का तिरंगा साइकिल यात्रा आज गोरखपुर पहुंचेगी। जानें आज गोरखपुर में और क्‍या है खास।

loksabha election banner

गोरखनाथ पूर्वी में पांच घंटे नहीं रहेगी बिजली

जंगल कौडिय़ा से मोहद्दीपुर तक सड़क चौड़ीकरण कार्य के लिए इंडस्ट्रियल इस्टेट से जुड़ा राजेंद्रनगर, गोरखनाथ पूर्वी, गोरखनाथ पश्चिमी और नथमलपुर फीडर की आपूर्ति बुधवार सुबह 10 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक बंद रहेगी। यह जानकारी विद्युत माध्यमिक कार्य खंड के अधिशासी अभियंता एमके गौड़ ने दी।

आज गोरखपुर पहुंचेगी तिरंगा साइकिल यात्रा

आजाद हिंद चेतना मंच व विश्व का सबसे लंबा तिरंगा समिति की अगुवाई में गत दो दिसंबर से निकली तिरंगा साइकिल यात्रा बुधवार को गोरखपुर पहुंचेगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश के शहीद स्थलों का दर्शन करते हुए करीब दो हजार किलोमीटर तक की यात्रा पूरी हो चुकी है। रघुवंश हिंदू ने बताया कि यात्रा पहुंचने के बाद शहर के शहीद भगत सिंह, बंधु सिंह व पंडित रामप्रसाद बिस्मिल जिला कारागार में श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके बाद पैडलेगंज स्थित सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर दीपांजलि के साथ शाम को यात्रा का समापन होगा।

आज के अन्‍य प्रमुख कार्यक्रम (बुधवार, 18 दिसंबर 2019)

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का गीताप्रेस भ्रमण, सुबह 11 बजे से।

पढ़े गोरखपुर कार्यक्रम, विवि के कन्वेंशन हाल में, सुबह 11 बजे से।

पं. रामप्रसाद बिस्मिल बलिदानी खेल महोत्सव के अंतर्गत गायन, नृत्य, रंगोली व मेंहदी प्रतियोगिता, बिस्मिल पार्क में, सुबह 11 बजे से।

ललित कला महोत्सव, एमजी इंटर कालेज में, सुबह 11 बजे से।

एनई रेलवे मेंस कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, जीएम कार्यालय, दोपहर बाद 1:30 बजे से।

भइयाजी का दाल-भात परिवार के तत्वावधान में श्रीमद्भागवत कथा, परिणय स्थली, बैंक रोड में, दोपहर बाद तीन  बजे से।

अमर शहीद रणजीत कुमार जन कल्याण समिति के तत्वावधान में श्रद्धांजलि सभा, शहीद पोखरा, भलोटिया, मानबेला में।

कृष्ण कुंज का मासिक भजन-कीर्तन, हेमंत अपार्टमेंट, दीवान बाजार में, सायं 5:45 बजे से।

उद्योगों की स्थापना में मदद करने के लिए स्थापित स्वावलंबन कनेक्ट केंद्र का उद्घाटन, जनार्दन प्रसाद मेमोरियल निजी आइटीआइ, कुसम्हीं में, दोपहर बाद 12:30 बजे।

आज की फ्लाइट (बुधवार, 18 दिसंबर 2019)

दिल्ली के लिए

इंडिगो

आगमन - सुबह 11.00 बजे

प्रस्थान - सुबह 11.30 बजे

स्पाइस जेट

आगमन - दोपहर 12.55 बजे

प्रस्थान -  दोपहर 01.25 बजे

एयर इंडिया

आगमन - दोपहर बाद 03.20 बजे

प्रस्थान - दोपहर बाद 03.45 बजे

मुंबई के लिए

स्पाइस जेट

आगमन - दोपहर 2.30 बजे

प्रस्थान - दोपहर बाद 3.00 बजे

हैदराबाद के लिए

आगमन - दोपहर 12.00 बजे

प्रस्थान - शाम 04.30 बजे

कोलकाता के लिए

प्रस्थान - दोपहर 12.30 बजे

आगमन - शाम  04.00 बजे


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.