Move to Jagran APP

महराजगंज जेल से केंद्रीय कारागार फतेहगढ़ भेजा गया माफिया विनोद उपाध्याय Maharajganj News

कड़ी सुरक्षा के बीच माफिया विनोद उपाध्याय को महराजगंज जिला जेल से केंद्रीय कारागार फतेहगढ़ भेज दिया गया है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Mon, 24 Aug 2020 02:53 PM (IST)Updated: Mon, 24 Aug 2020 02:53 PM (IST)
महराजगंज जेल से केंद्रीय कारागार फतेहगढ़ भेजा गया माफिया विनोद उपाध्याय Maharajganj News
महराजगंज जेल से केंद्रीय कारागार फतेहगढ़ भेजा गया माफिया विनोद उपाध्याय Maharajganj News

महराजगंज, जेएनएन। जिला जेल महराजगंज में बंद गोरखपुर के माफिया विनोद उपाध्याय को प्रशासनिक आधार पर केंद्रीय कारागार फतेहगढ़ ट्रांसफर कर दिया गया है। कड़ी सुरक्षा के बीच रविवार की रात पुलिसकर्मी उसे लेकर रवाना हुए। एक महीने तक वह जेल में बंद रहा।

loksabha election banner

19 जुलाई को गोरखपुर जेल से आया था महराजगंज

19 जुलाई को प्रशासनिक आधार पर विनोद उपाध्याय को गोरखपुर जेल से महराजगंज जेल में शिफ्ट किया गया था। 14 दिनों तक वह आइसोलेशन वार्ड में रहा। फिर उसे बैरक में शिफ्ट किया गया। जेल में पश्चिमी यूपी के कुख्यात गैंगस्टर अनिल दुजाना, अंकित गुर्जर सहित अन्य अपराधी पहले ही प्रशासनिक आधार पर शिफ्ट किए गए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने गोरखनाथ क्षेत्र के धर्मशाला बाजार निवासी विनोद उपाध्याय को केंद्रीय कारागार फतेहगढ़ भेजने का निर्णय लिया।

दो दर्जन से अधिक मुकदमे हैं दर्ज

रविवार को आदेश पहुंचते ही पुलिस लाइन से सुरक्षाकर्मी जेल पहुंचे और उसे लेकर फतेहगढ़ के लिए रवाना हो गए। माफिया विनोद उपाध्याय पर दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। जेलर अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि प्रशासनिक आधार पर माफिया विनोद उपाध्याय को केंद्रीय कारागार फतेहगढ़ भेजा गया है। रविवार की रात उसे जेल से रवाना कर दिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.