गोरखपुर का माफिया ब्लाक प्रमुख सुधीर सिंह का करोड़ों का मकान जब्त, कार्रवाई से पहले हटा लिया कीमती सामान Gorakhpur News
अपर न्यायिक तहसीलदार सुनीता गुप्ता कानूनगो घनश्याम शुक्ला और शाहपुर पुलिस एल्यूमीनियम फैक्ट्री के पास स्थित माफिरया एवं ब्लाक प्रमुख सुधीर सिंह के मकान पर पहुंची और उस पर ताला लगा दिया। अधिकारियों ने कार्रवाई की वीडियोग्राफी कराई।
गोरखपुर, जेएनएन। पिपरौली के ब्लाक प्रमुख माफिया सुधीर सिंह का शाहपुर स्थित करोड़ों का मकान प्रशासन ने शुक्रवार को जब्त कर लिया। हालांकि इसके पहले ही उसने मकान से सारा कीमती सामान हटा लिया था।
जिले के टाप टेन बदमाशों में शामिल सुधीर की चल-अचल सम्पत्तियों को जब्त करने का आदेश डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने दो माह पहले दिया था। गाडिय़ों की जब्ती कार्रवाई शुरू ही हुई थी कि नाम और नंबर गलत होने के चलते माफिया सुधीर की बजाय प्रापर्टी डीलर सुधीर ङ्क्षसह की गाडिय़ां सीज होने लगी। मामला प्रकाश में आने के बाद कार्रवाई रोक दी गई।
इसके बाद डीएम ने नए सिरे से माफिया के मकान, पत्नी के बैंक एकाउंट व जमीन को जब्त करने का आदेश दिया। अपर न्यायिक तहसीलदार सुनीता गुप्ता, कानूनगो घनश्याम शुक्ला और शाहपुर पुलिस एल्यूमीनियम फैक्ट्री के पास स्थित सुधीर सिंह के मकान पर पहुंची और उस पर ताला लगा दिया। अधिकारियों ने कार्रवाई की वीडियोग्राफी कराई। एक सप्ताह पहले सहजनवां तहसीलदार ने कालेसर में स्थिति ब्लाक प्रमुख के मकान को जब्त किया था।
माफिया के घर मिले पुराने बर्तन- फर्नीचर
पुलिस-प्रशासन की टीम जब सुधीर के घर पहुंचे तो वहां उसकी पत्नी रुबी ङ्क्षसह, ब'चे व सहयोगी मौजूद थे। टीम ने सभी को बाहर कराकर जब्ती की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान दो मंजिला मकान में केवल बेड, तख्ता, सोफा, प्लास्टिक की कुर्सी, गैस सिलेंडर व पुराना बर्तन मिला। स्थानीय लोगों ने बताया कि एक दिन पहले ही परिवार के लोग सामान उठा ले गए थे।
छह दिसंबर को किया था जिला बदर
जिलाधिकारी ने छह दिसंबर को माफिया सुधीर ङ्क्षसह को छह महीने के लिए जिला बदर किया था। जिसके बाद शाहपुर पुलिस सुधीर को लेकर देवरिया कोतवाली चली गई। छह महीने तक वह वहीं रहेगा। माफिया पर शाहपुर थाने में गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई हुई थी, जिसके तहत उसे जिला बदर किया गया।