Move to Jagran APP

LokSabha Election Phase 7 Voting : गोरखपुर में 57.38, बांसगांव में 55 फीसद मतदान

लोकसभा चुनाव के आखिरी सातवें चरण में मतदान प्रक्रिया सुबह रविवार सुबह सात बजे से शुरू हो गई। कहीं से किसी अप्रिय समाचार की सूचना नहीं है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Sun, 19 May 2019 08:28 AM (IST)Updated: Mon, 20 May 2019 09:46 AM (IST)
LokSabha Election Phase 7 Voting : गोरखपुर में 57.38, बांसगांव में 55 फीसद मतदान
LokSabha Election Phase 7 Voting : गोरखपुर में 57.38, बांसगांव में 55 फीसद मतदान

गोरखपुर, जेएनएन। LokSabha Election Phase 7 Voting लोकसभा चुनाव के आखिरी सातवें चरण में मतदान प्रक्रिया सुबह रविवार सुबह सात बजे से शुरू हो गई। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक कंट्रोल पर कंट्रोल रूम पर आई सूचना के मुताबिक लगभग आधा दर्जन बूथों पर मतदान शुरू होने से पहले ईवीएम में तकनीकी गड़बड़ी बताई गई। उधर, गोरखपुर बांसगांव के कोपवा मतदान केंद्र पर पीठासीन अधिकारी विनोद श्रीवास्‍तव, पिपराइच में मतदान अधिकारी राजाराम की हार्ट अटैक से मौत हो गई।


गोरखपुर के तुलसीदास इंटर कॉलेज, सेंट एंडयूज कॉलेज समेत बासगांव में भी एक बूथ पर ईवीएम खराब होने की सूचना मिली, हालांकि कुछ ही देर में इन सभी को ठीक या बदल कर मतदान प्रक्रिया शुरू करा दी गई। अभी कहीं भी किसी तरह की कोई उपद्रव या अशांति की सूचना नहीं है। शांतिपूर्ण ढंग से जनपद में मतदान जारी है। सुबह नौ बजे तक गोरखपुर में दस फीसद मतदान हुआ। तीन बजे तक गोरखपुर में 46.91, महराजगंज में 52.40 फीसद मतदान हुआ था। शाम पांच बजे तक गोरखपुर में 54.18, बांसगांव में 52.90 फीसद मतदान हुआ। शाम 6 बजे तक गोरखपुर में 57.38, बांसगांव में 55 फीसद मतदान हुआ।

loksabha election banner

इसके पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय वित्‍त राज्‍य मंंत्री शिव प्रताप शुक्‍ल, मंडलायुक्त जयंत नारलीकर, कांग्रेस प्रत्याशी मधुसूदन त्रिपाठी समेत महापौर सीताराम जायसवाल समेत कई गणमान्य लोगों ने शुरुआती चरण में मतदान किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर शहर के प्राथमिक पाठशाला गोरखनाथ स्थित मतदान केंद्र में मतदान किया। मुख्यमंत्री को चुनाव अधिकारी ने पहला वोट डालने का सर्टिफिकेट भी दिया। उन्होंने कहा कि मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा के प्रचार अभियान का अंग रहा। इस वृहद अभियान को मैंने बखूबी अंजाम दिया। 
इन सीटों पर हो रहा मतदान
गोरखपुर मंडल की गोरखपुर, बांसगांव, महराजगंज, देवरिया, सलेमपुर और कुशीनगर लोकसभा सीट पर मतदान हो रहा है।
महराजगंज में 13.02, गोरखपुर में 9.42 फीसद मतदान

सुबह 9:00 बजे तक आई रिपोर्ट के मुताबिक मंडल के सभी 4 जिलों में महाराजगंज मतदान के प्रतिशत में सबसे आगे रहा। महाराजगंज में 13.02 फीसद मतदान हुआ जबकि दूसरे नंबर पर कुशीनगर रहा। कुशीनगर में सुबह 9:00 बजे तक 11 फीसद लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया था। देवरिया में 11.25 फीसद लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह 9:00 बजे तक वोटिंग में गोरखपुर जनपद सबसे फिसड्डी साबित हुआ। यहां पर 9.42 फीसद लोगों ने सुबह 9:00 बजे तक वोटिंग की। अपर पुलिस महानिदेशक दवा शेरपा, मंडलायुक्त जयंत नारलीकर, आईजी जय नारायण सिंह समेत सभी प्रेक्षक क्षेत्रों में भ्रमण पर निकल गए हैं। कहीं से भी किसी भी तरह की हिंसा एवं उपद्रव की बड़ी सूचना अभी तक प्राप्त नहीं हुई है। कुछ जगहों पर लोगों ने अपनी मांगों को लेकर मतदान का बहिष्कार भी किया है। इसके बावजूद सभी जिलों में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान जारी है।
नौ बजे तक की स्थिति
गोरखपुर जिले में सुबह 9 बजे तक विधानसभावार मतदान फीसद
गोरखपुर शहर - 9.50 फीसद
गोरखपुर ग्रामीण - 10.50 फीसद
सहजनवा - 8.83 फीसद
कैम्पिरगंज - 11 फीसद
पिपराइच - 10.50 फीसद
बांसगांव - 8.50 फीसद
चौरी चौरा - 9.78 फीसद
चिल्लूपार - 10 फीसद
औसत - 9.42 फीसद मतदान

महराजगंज जिले में सुबह 9 बजे तक विधानसभावार मतदान फीसद

फरेंदा -  13 - फीसद
नौतनवा -14 - फीसद
सिसवा - 12 - फीसद
महराजगंज - 13 - फीसद
पनियरा - 14 -फीसद
औसत - 13.02 - फीसद
देवरिया जिले में सुबह 9 बजे तक विधानसभावार मतदान फीसद
देवरिया -  12.66  फीसद
रामपुर कारखाना - 10.83  फीसद
पथरदेवा - 10.26  फीसद
भाटपाररानी - 11.16 फीसद
सलेमपुर - 9.1 फीसद
रुद्रपुर - 12.33 फीसद   
बरहज - 11.33  फीसद
औसत मतदान - 11.25 फीसद
कुशीनगर जिले में सुबह 9 बजे तक विधानसभावार मतदान फीसद
खड्डा - 10 फीसद
पडरौना - 18 फीसद
तमकुहीराज - 13 फीसद
फाजिलनगर - 9 फीसद
कुशीनगर - 11 फीसद
हाटा - 9 फीसद
रामकोला - 10 फीसद
औसत - 11.42 फीसद मतदान

11 बजे तक की स्थिति

गोरखपुर सदर संसदीय क्षेत्र में सुबह 11 बजे तक विधानसभावार मतदान फीसद

शहर - 24.5 फीसद
ग्रामीण - 25.6 फीसद
सहजनवा - 24.16 फीसद
कैम्पिरगंज - 23 फीसद
पिपराइच - 24.62 फीसद
औसत - 24.16 फीसद
बांसगांव लोकसभा क्षेत्र में सुबह 11 बजे तक विधानसभावार मतदान फीसद
बांसगांव - 24.67 फीसद
चौरी चौरा - 24.82 फीसद
चिल्लूपार - 22.70 फीसद
बांसगांव की तीन विधान सभाओ का औसत - 24.06 फीसद
महराजगंज जिले में सुबह 11 बजे तक विधानसभावार मतदान फीसद
फरेंदा - 27  फीसदी
नौतनवा - 26 फीसदी
सिसवा - 25 फीसदी
महराजगंज- 26 फीसदी
पनियरा - 29 फीसदी
औसत - 26.6 फीसदी
कुशीनगर जिले में सुबह 11 बजे तक विधानसभावार मतदान फीसद
खड्डा - 22 फीसद
पडरौना - 20 फीसद
कुशीनगर - 24 फीसद
हाटा - 19 फीसद
रामकोला - 22 फीसद
तमकुहीराज - 23 फीसद
फाजिलनगर - 22 फीसद
अौसत - 21.17 फीसद
देवरिया जिले का सुबह 11 बजे तक विधानसभावार मतदान फीसद
देवरिया - 21.1 फीसद         
पथरदेवा - 18.4 फीसद       
रामपुर कारखाना - 24 फीसद
फाजिलनगर - 22.2 फीसद  
तमकुहीराज - 21.2 फीसद
रुद्रपुर - 26 फीसद
बरहज - 22.50 फीसद
सलेमपुर - 22 फीसद
भाटपाररानी -  22 फीसद
औसत - 21.42 फीसद।
एक बजे तक की स्थिति
गोरखपुर सदर संसदीय क्षेत्र में दोपहर एक बजे तक विधानसभावार मतदान फीसद
शहर - 35 फीसद
ग्रामीण - 35 फीसद
सहजनवा  - 39.5 फीसद
कैम्पिरगंज - 36 फीसद
पिपराइच - 37 फीसद
औसत - 36.50 फीसद

बांसगांव लोकसभा क्षेत्र में दोपहर एक बजे तक विधानसभावार मतदान फीसद
बांसगांव - 35.88 फीसद
चौरी चौरा - 36.57 फीसद
चिल्लूपार - 35.40 फीसद
बांसगांव की तीन विधान सभाओ का कुल 35.95
महराजगंज संसदीय क्षेत्र में दोपह एक बजे तक विधानसभावार मतदान फीसद
फरेंदा - 41   फीसद
नौतनवा - 42 -फीसद
सिसवा - 43  फीसद
महराजगंज - 40 फीसद
पनियरा - 43 फीसद
औसत - 41. 80 फीसद मतदान।

कुशीनगर जिले में दोपहर एक बजे तक विधानसभावार मतदान फीसद
खडडा - 30.00 फीसद
पडरौना - 36.00 फीसद
कुशीनगर - 36.00 फीसद
हाटा - 34.00 फीसद
रामकोला -  40.00 फीसद
तमकुही राज - 35.00 फीसद
फाजिलनगर - 35.00 फीसद
औसत - 35.14 फीसद
देवरिया जिले में दोपहर एक बजे तक विधानसभावार मतदान फीसद
रुदपुर - 42 फीसद
देवरिया - 38.5 फीसद
पथरदेवा - 34.5 फीसद
रामपुर कारखाना - 41 फीसद
भाटपाररानी - 38 फीसद
सलेमपुर - 32 फीसद
बरहज - 40.8 फीसद
औसत- 38.11 फीसद।

तीन बजे तक की स्थिति
गोरखपुर सदर संसदीय क्षेत्र में दोपहर तीन बजे तक विधानसभावार मतदान फीसद
शहर - 44.25 फीसद
ग्रामीण - 43 फीसद
सहजनवा  - 47.83 फीसद
कैम्पिरगंज - 47 फीसद
पिपराइच - 50.25 फीसद
औसत - 46.46 फीसद
बांसगांव लोकसभा क्षेत्र में दोपहर तीन बजे तक विधानसभावार मतदान फीसद
बांसगांव - 42.17 फीसद
चौरी चौरा - 43.63 फीसद
चिल्लूपार - 42.63 फीसद
बांसगांव की तीन विधान सभाओ का कुल 43.73
कुशीनगर जिले में दोपहर तीन बजे तक विधानसभावार मतदान फीसद
खडडा - 48.00 फीसद
पडरौना - 42.00 फीसद
कुशीनगर - 46.00 फीसद
हाटा - 46.00 फीसद
रामकोला -  45.00 फीसद
तमकुही राज - 45.00 फीसद
फाजिलनगर - 45.00 फीसद
औसत - 45.39 फीसद
देवरिया जिले में दोपहर तीन बजे तक विधानसभावार मतदान फीसद
रुदपुर - 48 फीसद
देवरिया - 44.30 फीसद
पथरदेवा - 45 फीसद
रामपुर कारखाना - 46 फीसद
भाटपाररानी - 46 फीसद
सलेमपुर - 40 फीसद
बरहज - 49 फीसद
औसत- 45.47 फीसद
महराजगंज संसदीय क्षेत्र में दोपह तीन बजे तक विधानसभावार मतदान फीसद
फरेंदा - 51   फीसद
नौतनवा - 52 -फीसद
सिसवा - 53  फीसद
महराजगंज - 53 फीसद
पनियरा -  54 फीसद
औसत - 52. 60 फीसद।
गोरखपुर में शाम पांच बजे तक मतदान फीसद
शहर 51.25
ग्रामीण 53
सहजनवा 56
कैम्पिरगंज 55
पिपराइच 55.67
गोरखपुर लोकसभा में कुल 54.18
पांच बजे तक बांसगांव का मत प्रतिशत
बांसगांव 48.83
चौरी चौरा 53.45
चिल्लूपार 50.03
बांसगांव की तीन विधान सभाओ का कुल 50.76
गोरखपुर जिले में कुल वोटिंग 52.90 फीसद


शाम पांच बजे तक की जिलेवाद मतों की स्थिति
गोरखपुर : 52.90 फीसद
कुशीनगर : 53.29 फीसद
देवरिया : 53.07 फीसद
महराजगंज :  61.2 फीसद

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.