Move to Jagran APP

Gorakhpur Lok Sabha Result : गोरखपुर में रवि किशन ने लहराया भाजपा का परचम

Lok Sabha Election 2019 Result Updates गोरखपुर लोकसभा सीट की मतगणना गुरुवार को आठ बजे से शुरू हो गई। यहां पहले चरण से ही भाजपा के रवि किशन आगे चल रहे हैं।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Thu, 23 May 2019 08:04 AM (IST)Updated: Fri, 24 May 2019 10:12 AM (IST)
Gorakhpur Lok Sabha Result : गोरखपुर में रवि किशन ने लहराया भाजपा का परचम
Gorakhpur Lok Sabha Result : गोरखपुर में रवि किशन ने लहराया भाजपा का परचम

गोरखपुर, जेएनएन। Lok Sabha Election 2019 Result गोरखपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्‍याशी रवि किशन ने जीत दर्ज की। रवि किशन को 717122 और सपा के रामभुआल निषाद को 415458 मत मिले। रवि किशन पहले चक्र से ही बढ़त बनाए रहे। यह बढ़त अंत तक जारी रही।
गोरखपुर-बस्ती मंडल की सभी नौ सीटों पर दोबारा भाजपा का कब्जा
देशभर में चली मोदी लहर से पूर्वांचल भी अछूता नहीं रहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में भाजपा ने गोरखपुर-बस्ती मंडल की सभी नौ सीटों पर न केवल दोबारा अपना परचम लहराया, बल्कि कई सीटों पर जीत का अंतर दो लाख वोट से ज्यादा का रहा। शाम पांच बजे तक सभी सीटों पर मतगणना जारी थी। सभी सीटों पर परिणाम में बस जीत का अंतर तय होना बाकी था।

योगी आदित्यनाथ की परंपरागत गोरखपुर सीट पर बीते उपचुनाव में मिली हार का बदला लेते हुए भाजपा के रवि किशन, सपा के रामभुआल से 299899 मतों से आगे चल रहे हैं। बांसगांव में कमलेश पासवान सपा के सदल प्रसाद से 147485 वोटों से आगे हैं। देवरिया में रमापति राम त्रिपाठी बसपा के विनोद जायसवाल से 226228 वोटों से आगे हैं। सलेमपुर में रविंद्र कुशवाहा भी बसपा प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा से 104235 मतों से आगे हैं। कुशीनगर में भाजपा के विजय दुबे गठबंधन प्रत्याशी एनपी कुशवाहा से 262127 वोटों से आगे हैं। महराजगंज में पंकज चौधरी भी गठबंधन के अखिलेश सिंह से 207116 वोट से आगे हैं। बस्ती में हरीश द्विवेदी बसपा के राम प्रसाद चौधरी से 38539 वोटों से आगे हैं। डुमरियागंज में जगदंबिका पाल भी बसपा के आफताब आलम से 97926 वोट से आगे हैं। संतकबीरनगर में भाजपा के प्रवीण निषाद बसपा के भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी से 23647 वोटों से आगे हैं।
गोरखपुर लोकसभा सीट
पार्टी     प्रत्याशी             मत
भाजपा  रवि किशन शुक्ला    711437
सपा    रामभुआल निषाद     411538
कांग्रेस  मधुसूदन त्रिपाठी       2275
बांसगांव लोकसभा सीट
पार्टी     प्रत्याशी             मत
भाजपा  कमलेश पासवान      515445
बसपा   सदल प्रसाद          367960
देवरिया लोकसभा सीट
पार्टी     प्रत्याशी             मत
भाजपा  रमापति राम त्रिपाठी    522579
बसपा   बिनोद जायसवाल      296351
कांग्रेस  नियाज अहमद         46310
सलेमपुर लोकसभा सीट
पार्टी     प्रत्याशी             मत
भाजपा   रविंद्र कुशवाहा       367438
बसपा    आरएस कुशवाहा     263203
कांग्रेस   राजेश मिश्रा         21855
कुशीनगर लोकसभा सीट
पार्टी     प्रत्याशी               मत
भाजपा   विजय दुबे             458043
सपा     नथुनी प्रसाद कुशवाहा  195916
कांग्रेस   आरपीएन सिंह        110234
महराजगंज लोकसभा सीट
पार्टी     प्रत्याशी             मत
भाजपा   पंकज चौधरी        464026
सपा     अखिलेश सिंह       256910
कांग्रेस   सुप्रिया सिंह          48606
बस्ती लोकसभा सीट
भाजपा   हरीश द्विवेदी        306950
बसपा    रामप्रसाद चौधरी     268411
कांग्रेस   राजकिशोर सिंह      57859
डुमरियागंज लोकसभा सीट
पार्टी     प्रत्याशी             मत
भाजपा   जगदंबिका पाल       433169
बसपा    आफताब आलम      335243
कांग्रेस   चंद्रेश उपाध्याय       55664
संतकबीरनगर लोकसभा सीट
पार्टी     प्रत्याशी             मत
भाजपा   प्रवीण निषाद         411106
बसपा   भीष्म शंकर तिवारी    387459
कांग्रेस   भालचंद्र यादव       110647


गोरखपुर : अपडेट
गोरखपुर बस्ती मंडल की 9 लोकसभा सीटों में से 6 के रुझान आ रहे हैं। जिनमें से गोरखपुर, बांसगांव, डुमरियागंज, देवरिया, महराजगंज में भाजपा प्रत्याशी एवं संत कबीर नगर में बसपा प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं।
अपडेट
भाजपा प्रत्‍याशी रवि किशन आगे
अपडेट
गोरखपुर
भाजपा 32891
सपा 12634
कांग्रेस 929
अपडेट - दूसरा चक्र
भाजपा : 51708
सपा : 23218
कांग्रेस : 1495
NOTA 307
Total 47591
बांसगांव
भाजपा  61671
बसपा 34980
NOTA 1339
Total 99387
अपडेट
रवि किशन 72145
राम भुआल 47852
अपडेट बांसगांव लोकसभा क्षेत्र
बीजेपी, कमलेश पासवान -112636
बीएसपी, सदल प्रसाद- 66241
पांच राउंड के बाद : गोरखपुर
भाजपा के रवि किशन - 117227
सपा के राम भुआल निषाद - 63801
ताजा अपडेट : गोरखपुर

छठा राउंड
रवि किशन - 138210
राम भुआल निषाद - 80121
रविकिशन 58 हजार वोट से आगे।

अपडेट : बांसगांव
कमलेश पासवान :195126
सदल प्रसाद : 129250
कमलेश पासवान 65916 वोट से आगे।
अपडेट
गोरखपुर- बस्ती में भाजपा प्रचंड बहुमत बहुमत की ओर, नौ में आठ सीटों पर आगे
पूरे देश में मोदी लहर के बीच गोरखपुर-बस्ती मंडल में भी मोदी की जबरदस्त लहर देखने को मिल रही है। गोरखपुर-बस्ती मंडल में लोकसभा की 9 सीटों में से 8 पर भाजपा उम्मीदवार भारी अंतर से आगे चल रहे हैं। संत कबीर नगर की एकमात्र सीट ऐसी है जहां पर बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार भीष्म शंकर तिवारी भाजपा से आगे हैं। गोरखपुर-बस्ती मंडल के 7 जिलों में गुरुवार की सुबह 8:00 बजे से मतगणना शुरू हो गई। 11:00 बजे तक जो परिणाम सामने आए हैं उसके मुताबिक गोरखपुर सीट से भाजपा के रवि किशन, बांसगांव से भाजपा के कमलेश पासवान, देवरिया से रमापति राम त्रिपाठी, सलेमपुर से रविंद्र कुशवाहा, महाराजगंज से पंकज चौधरी, कुशीनगर से विजय दुबे, डुमरियागंज से जगदंबिका पाल, बस्ती से हरीश दुबे भी आगे चल रहे हैं। 11:00 बजे तक लगभग दो लाख से अधिक वोटों की गिनती हो चुकी है।

गोरखपुर में भाजपा को 186743 जबकि सपा को 113577 वोट मिले हैं। बांसगांव में भाजपा उम्मीदवार कमलेश पासवान को 202292 वोट मिले हैं जबकि बसपा के सदल प्रसाद को 134785 वोट मिले हैं। इसी प्रकार से देवरिया से भाजपा उम्मीदवार रमापति राम त्रिपाठी को अब तक 100864 वोट मिले हैं जबकि गठबंधन के नियाज को 58054 नोट मिले हैं। सलेमपुर से भाजपा उम्मीदवार रविंद्र कुशवाहा को 44957 वोट मिले हैं जबकि बसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रत्याशी आर एस कुशवाहा को 34509 वोट मिले हैं। महाराजगंज से भाजपा उम्मीदवार पंकज चौधरी को अब तक 34463 वोट मिले हैं जबकि सपा प्रत्याशी अखिलेश को 21836 मिले हैं। कुशीनगर से भाजपा प्रत्याशी विजय दुबे को 76902 जबकि सपा के नथुनी प्रसाद को 33011 वोट मिला है। बस्ती मंडल की बात करें तो बस्ती लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी हरीश द्विवेदी 56058 वोट पाए हैं तो बसपा के राम प्रसाद चौधरी को 52352 वोट मिले हैं। इसी प्रकार डुमरियागंज में भाजपा प्रत्याशी जगदंबिका पाल 82498 वोट पाए हैं जबकि बसपा के आफताब आलम को 67954 वोट मिला है।

संत कबीर नगर लोकसभा सीट एकमात्र सीट है जहां पर भाजपा पीछे चल रही है यहां पर बसपा के भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी को 77430 मिले हैं जबकि भाजपा के प्रवीण निषाद को 70661 वोट मिला है।
अपडेट
दसवां राउंड के बाद गोरखपुर
भाजपा के रवि किशन - 220987
सपा के राम भुआल निषाद - 136687
  अपडेट
11वां राउंड
भाजपा के रवि किशन - 244713
सपा के राम भुआल निषाद - 150717
ताजा अपडेट
गोरखपुर-बस्‍ती मंडल की नौ में आठ सीटों पर भाजपा की बढ़त बरकरार
गोरखपुर-बस्ती मंडल में मोदी की जबरदस्त लहर दोपहर 12:30 बजे तक जारी रही। गोरखपुर-बस्ती मंडल में लोकसभा की 9 सीटों में से 8 पर भाजपा उम्मीदवार भारी अंतर से आगे चल रहे हैं। संत कबीर नगर की एकमात्र सीट ऐसी है जहां पर बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार भीष्म शंकर तिवारी अभी भी आगे हैं।

 गोरखपुर-बस्ती मंडल के 7 जिलों में गुरुवार की सुबह 8:00 बजे से मतगणना शुरू हो गई। 12:30 बजे तक जो परिणाम सामने आए हैं उसके मुताबिक गोरखपुर सीट से भाजपा के रवि किशन, बांसगांव से भाजपा के कमलेश पासवान, देवरिया से रमापति राम त्रिपाठी, सलेमपुर से रविंद्र कुशवाहा, महाराजगंज से पंकज चौधरी, कुशीनगर से विजय दुबे, डुमरियागंज से जगदंबिका पाल, बस्ती से हरीश दुबे भी आगे चल रहे हैं। 12:30 बजे तक लगभग पांच लाख से अधिक वोटों की गिनती हो चुकी है। गोरखपुर में भाजपा को 338631 जबकि सपा को 200544 वोट मिले हैं। बांसगांव में भाजपा उम्मीदवार कमलेश पासवान को 287593 वोट मिले हैं जबकि बसपा के सदल प्रसाद को 202916 वोट मिले हैं। इसी प्रकार से देवरिया से भाजपा उम्मीदवार रमापति राम त्रिपाठी को अब तक 176092 वोट मिले हैं जबकि गठबंधन के नियाज को 100808 नोट मिले हैं। सलेमपुर से भाजपा उम्मीदवार रविंद्र कुशवाहा को 92898 वोट मिले हैं जबकि बसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रत्याशी आर एस कुशवाहा को 68984 वोट मिले हैं। महाराजगंज से भाजपा उम्मीदवार पंकज चौधरी को अब तक 118639 वोट मिले हैं जबकि सपा प्रत्याशी अखिलेश को 65803 मिले हैं। कुशीनगर से भाजपा प्रत्याशी विजय दुबे को 136779 जबकि सपा के नथुनी प्रसाद को 59341 वोट मिला है।

बस्ती मंडल की बात करें तो बस्ती लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी हरीश द्विवेदी 104416 वोट पाए हैं तो बसपा के राम प्रसाद चौधरी को 87961 वोट मिले हैं। इसी प्रकार डुमरियागंज में भाजपा प्रत्याशी जगदंबिका पाल 138100 वोट पाए हैं जबकि बसपा के आफताब आलम को 114909 वोट मिला है। संत कबीर नगर लोकसभा सीट पर बसपा के भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी को 149975 मिले हैं जबकि भाजपा के प्रवीण निषाद को 144449 वोट मिला है।

loksabha election banner

गोरखपुर-बस्‍ती की नौ सीटें : एक बजे तक
गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र
भाजपा : रविकिशन -338631
सपा : राम भुवाल निषाद - 200544
बांसगांव लोकसभा क्षेत्र
भाजपा : कमलेश पासवान - 287593
बसपा : सदल प्रसाद - 202916
देवरिया लोकसभा सीट
भाजपा : डा.रमापति राम त्रिपाठी - 179595
गठबंधन : बिनोद जायसवाल - 102241
भाजपा के डा.रमापति 66710 मतों से आगे।
कुशीनगर लोकसभा क्षेत्र
भाजपा : विजय कुमार दुबे -  157042
गठबंधन : एनपी कुशवाहा - 67327
कांग्रेस : आरपीएन सिंह - 33424
सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र
भाजपा : रविंद्र कुशवाहा- 95790
गठबंधन :आरएस कुशवाहा- 71254
भाजपा के रविंद्र 21233 मतों से आगे
महराजगंज लोकसभा क्षेत्र
भाजपा : पंकज चौधरी -150244
गठबंधन : कुंवर अखिलेश सिंह - 80632
बस्ती लोकसभा  क्षेत्र
भाजपा : हरीश द्विवेदी - 88372
गठबंधन : राम प्रसाद चौधरी - 74427
डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र
भाजपा : जगदंबिका पाल -149504
बसपा : आफताब आलम - 121590
संतकबीरनगर लोकसभा क्षेत्र
भाजपा : प्रवीन निषाद - 144449
गठबंधन : कुशल तिवारी - 149795
ताजा अपडेट : गोरखपुर
भाजपा के रवि किशन : 668835 मत
सपा के रामभुआल निषाद : 382016 मत
भाजपा 286819 मतों से आगे।
अपडेट : गोरखपुर
भाजपा के रवि किशन 708219 मत
सपा के रामभुआल निषाद 410117 मत
भाजपा 298,102 मतों से आगे।
अपडेट : गोरखपुर
भाजपा के रवि किशन 711437 मत
सपा के रामभुआल निषाद 411538 मत
भाजपा 299,899 मतों से आगे।
अपडेट : गोरखपुर
भाजपा के रवि किशन 715010 मत
सपा के रामभुआल निषाद 514340 मत
भाजपा 200,670 मतों से आगे।



लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.