शहरियों को रुला रहा लोकल फाल्ट
जागरण संवाददाता, गोरखपुर: शहरियों को लोकल फाल्ट रुला रहा है। कागजों में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति हो
जागरण संवाददाता, गोरखपुर: शहरियों को लोकल फाल्ट रुला रहा है। कागजों में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति हो रही है, लेकिन हकीकत में अधिकांश इलाकों में 20 घंटे से ज्यादा बिजली नहीं मिल पा रही है। लोकल फाल्ट में अफसर कर्मचारियों की कमी का रोना रो रहे हैं तो बड़े फाल्ट में ठेकेदारों के आगे बेबस हैं। लोग पूरी रात सड़क और छत पर टहलकर गुजारने को मजबूर हैं। सबसे ज्यादा संकट पानी का है।
-
पूरी रात जागते रहे हजारों उपभोक्ता
फिराक चौराहे पर लगे जर्जर पोल में मध्य रात करीब 1:30 बजे किसी वाहन ने टक्कर मार दी, इससे वह टूट गया। इससे क्रास आर्म के दोनों तार आपस में टकरा गए और टाउनहाल फीडर बंद हो गया। इस कारण कसया रोड, कैंट थाना, कैंट थाने के पीछे, छात्रसंघ चौराहा, कालेपुर, कबाड़ी गली आदि इलाकों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
काफी देर तक इंतजार करने के बाद लोगों ने अफसरों को फोन करना शुरू किया। इसके बाद जेई प्रदीप कुमार ने फाल्ट की तलाश शुरू कराई। पेट्रोलिंग के बाद पोल टूटने की जानकारी मिली। बिजली कर्मियों ने तार अलग कर दिया, लेकिन पोल लगाने के लिए ठेकेदार का इंतजार होने लगा। सुबह करीब 10 बजे ठेकेदार के आने पर काम शुरू हुआ। दोपहर करीब एक बजे आपूर्ति बहाल हो सकी।
--
रुस्तमपुर में नहीं सुधर रही स्थिति
- रुस्तमपुर के आजादनगर फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं पर गर्मी में बिजली का फाल्ट भारी पड़ रहा है। रविवार सुबह केबल में फाल्ट आने से घंटों बिजली गुल रही तो रात में नहर रोड पर तार टूटकर गिर जाने से बिजली नहीं मिली। उपभोक्ताओं का आरोप है कि उपकेंद्र पर रखे फोन पर कभी-कभार ही बात हो पाती है। यदि बात हो भी गई तो कोई समस्या के बारे में बताने वाला नहीं होता है। यही हाल बक्शीपुर इलाके का है। यहां भी लोकल फाल्ट के कारण घंटों बिजली न रहना आम बात हो चुकी है। रात में काम नहीं करते ठेकेदार
बिजली निगम के कर्मचारी छोटे फाल्ट को खुद ठीक करते हैं लेकिन बड़ा फाल्ट होने पर ठीक करने के लिए ठेकेदारों से कांट्रैक्ट किया गया है। इन ठेकेदारों की मनमानी के कारण भी फाल्ट ठीक होने में समय लगता है। इसके पीछे उनका तर्क मजदूरों की उपलब्धता न होने का रहता है, लेकिन ज्यादा रुपये बचाने के चक्कर में ठेकेदार दिन में ही काम पर ज्यादा जोर देते हैं क्योंकि उस समय कम खर्च में मजदूर मिल जाते हैं।
---
टूटे पोल को ठेकेदार ठीक करते हैं। अब व्यवस्था बनाई जाएगी कि रात में ही पोल को ठीक किया जा सके।
एके सिंह, अधीक्षण अभियंता शहर
---
आज चार घंटे बंद रहेगा ¨हदी बाजार फीडर
- फीडर अलग करने के कार्य के कारण ¨हदी बाजार फीडर मंगलवार को सुबह 11 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक बंद रहेगा। यह जानकारी अधीक्षण अभियंता शहर एके सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि मदरसा चौक, घंटाघर, बड़ी मस्जिद, रायगंज उत्तरी, रायगंज दक्षिणी, रेती रोड, गहना मार्केट, हाल्सीगंज आदि इलाकों में चार घंटे आपूर्ति ठप रहेगी।
--
खुद बताओ रीडिंग, जमा करो बिल
- शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं को अब खुद मीटर रीडिंग बतानी होगी। उपभोक्ता मीटर रीडिंग बताकर संबंधित खंड या उपखंड कार्यालय पर किसी भी कार्य दिवस में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक बिजली का बिल बनवा सकते हैं। यह जानकारी अधीक्षण अभियंता शहर एके सिंह ने दी।