Move to Jagran APP

Coronavirus Gorakhpur News Updates: गोरखपुर में डॉक्टर समेत 15 कोरोना की चपेट में, अब तक 376 संक्रमित

Coronavirus Gorakhpur News Updates 2 July 2020 संतकबीर नगर में गुरुवार को कोरोना वायरस के एक साथ आठ नए केस मिले हैं।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Thu, 02 Jul 2020 12:39 PM (IST)Updated: Fri, 03 Jul 2020 07:57 AM (IST)
Coronavirus Gorakhpur News Updates: गोरखपुर में डॉक्टर समेत 15 कोरोना की चपेट में, अब तक 376 संक्रमित
Coronavirus Gorakhpur News Updates: गोरखपुर में डॉक्टर समेत 15 कोरोना की चपेट में, अब तक 376 संक्रमित

गोरखपुर, जेएनएन। गोरखपुर में गुरुवार को कोरोना संक्रमण के कुल 240 नमूनों की जांच हुई। 225 निगेटिव व रेलवे अस्पताल के एक डॉक्टर सहित 15 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इनमें दो गगहा, शहर के जटेपुर के दो, दो रेलवे अस्पताल, सहजनवां के छह, ब्रह्मपुर के एक, कैंपियरगंज के दो लोग शामिल हैं। जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 376 हो गई है। 245 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 13 की मौत हो चुकी है। 118 का इलाज चल रहा है। सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने इसकी पुष्टि की।

loksabha election banner

रेलवे अस्पताल के 30 वर्षीय डॉक्टर व 27 वर्षीय एक कर्मचारी पॉजिटिव मिले हैं। ब्रह्मपुर के अमडीहा ग्राम पंचायत के भैरो पिपरा टोला निवासी 40 वर्षीय महिला पॉजिटिव आई हैं। वह 27 जून को मुंबई से आई थीं। कैंपियरगंज के अलगटपुर गांव निवासी 32 वर्षीय मां व पांच वर्षीय बेटी पॉजिटिव पाई गई है। पिता पहले ही संक्रमित पाए गए थे। यह पूरा परिवार आठ जून को बंगलौर से आया था। सहजनवां के कटया निवासी 35 वर्षीय मां, तीन साल का बेटा, आठ साल व 13 साल की बेटी पॉजिटिव पाई गई है। यह परिवार 17 जून को नोएडा से आया था।परिवार के मुखिया व उनकी भाई की पत्नी पहले ही पॉजिटिव आ चुकी हैं। सरैया निवासी पूर्व संक्रमित का 23 वर्षीय बेटा व 25 वर्षीय भतीजी में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। गगहा के गोरखपुरवा में 14 वर्षीय युवती व हटवा में 43 वर्षीय महिला पॉजिटिव पाई गई हैं। वहीं शहर के जटेपुर निवासी 31 वर्षीय महिला व 35 वर्षीय व्यक्ति की जांच निजी लैब में हुई है। सभी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ज्वांइट मजिस्ट्रेट व उप जिलािधकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि संक्रमितों के इलाके ढाई सौ मीटर कंटेनमेंट व पांच सौ मीटर बफर जोन घोषित करते हुए सील कर दिया गया है। सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है।

कुशीनगर में कोरोना के चार और मरीज मिले, अब तक 143 संक्रमित

कुशीनगर जिले में गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कालेज से गुरुवार को आई 227 जांच रिपोर्ट में 223 निगेटिव पाए गए हैं, तो चार पाजिटिव हैं। इस प्रकार काेराेना संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 143 हो गई है। जनपद में कोरोना से अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है।  

 संत कबीरनगर में एक साथ मिले आठ नए केस, 248 हुई संक्रमितों की संख्‍या

संत कबीरनगर में गुरुवार को कोरोना के आठ नए केस मिले हैं। जिले में कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या बढ़कर अब 248 हो गई है। जिले के हैंसर बाजार ब्लाक में सर्वाधिक छह और बेलहरकलां व नाथनगर ब्लाक में एक-एक कुल आठ लोग जांच में कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इन सभी आठ पाॅजिटिव मरीजों को सेंट थामस इंटर कालेज-खलीलाबाद के कोरोना एल वन वार्ड में भर्ती किया जाएगा। अब तक 8,498 सैंपल की जांच कराई गई है। इसमें 7,170 निगेटिव और 248 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। अब तक सात लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। जबकि कोरोना वार्ड में भर्ती रहे 184 पाॅजिटिव मरीज स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच चुके हैं। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मोहन झा ने यह जानकारी दी है।

सिद्धार्थनगर में एक पॉजिटिव, 352 निगेटिव

बीआरडी मेडिकल कालेज से गुरुवार को सिद्धार्थनगर के 353 लोग की रिपोर्ट आई। इसमें एक कोरोना का मरीज मिला है। एक मरीज स्वस्थ होकर घर गया। बांसी कस्बा के नरकटहा मोहल्ला निवासी 24 वर्षीय महिला संक्रमित मिली है। यह मुंबई से आई थी। स्वास्थ्य विभाग ने इसे होम क्वारंटाइन किया था। आशा कार्यकर्ता ने रुटीन जांच की। लक्षण दिखाई पड़ने पर जांच के लिए नमूना भेजा।  सीएमओ डा. सीमा राय ने बताया कि जिले में संक्रमित की संख्या 260 है। इनमें 45 सक्रिय केस हैं। जिसमें 205 लोग ठीक हो चुके हैं। दस की मौत हुई है। अब तक 8378 लोगों की जांच हो चुकी है। जिनमें 6853 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 817 की जांच रिपोर्ट आनी शेष है। स्वास्थ्य टीम ने 415 संदिग्धों का नमूना जांच के लिए एकत्र किया है, जो बीआरडी मेडिकल कालेज भेजा जाएगा। जिला अस्पताल परिसर में स्थित एल-वन एमसीएच विंग में 34 लोगों का इलाज चल रहा है। यहां से एक मरीज को बीआरडी मेडिकल कालेज रेफर किया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.