Move to Jagran APP

Highlights Coronavirus Gorakhpur News: गोरखपुर में फिर मिले कोरोना के 69 मरीज

Live Coronavirus Gorakhpur News Updates 16 June 2020 गोरखपुर-बस्‍ती मंडल की कोरोना वायरस से जुड़ी खबरों के लिए बनेे रहें हमारे साथ।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Thu, 16 Jul 2020 11:18 AM (IST)Updated: Thu, 16 Jul 2020 10:32 PM (IST)
Highlights Coronavirus Gorakhpur News: गोरखपुर में फिर मिले कोरोना के 69 मरीज
Highlights Coronavirus Gorakhpur News: गोरखपुर में फिर मिले कोरोना के 69 मरीज

गोरखपुर, जेएनएन। गोरखपुर में गुरुवार को कोरोना संक्रमण के कुल 543 नमूनों की जांच की गई। 474 निगेटिव व 69 में संक्रमण की पुष्टि हुई। इनमें 23 शहर के हैं। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 907 हो गई है। 19 की मौत हो चुकी है। 464 ठीक होकर घर जा चुके हैं। 424 मरीजों का इलाज चल रहा है। सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि संक्रमितों के गांव व मोहल्ले सील कर दिए गए हैं। सैनिटाइजेशन किया जा रहा है।

loksabha election banner

गोरखपुर मंडल के कुशीनगर में 16 व्यक्ति संक्रमित मिले हैं। यहां संक्रमितों की संख्या 341 हो गई है। इनमें से 168 स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है। देवरिया में 6 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 516 हो गई है। इनमें से 255 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 5 लोगों की मौत हो चुकी है। 256 एक्टिव केस हैं। बस्ती मंडल के संतकबीर नगर में 420 लोगों की जांच रिपोर्ट आई इनमें 400 निगेटिव व 20 लोग पॉजिटिव मिले। यहां कुल संक्रमितों की संख्या 484 हो गई है। 279 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 198 लोगों का उपचार चल रहा है। सिद्धार्थनगर में दो पुलिस कर्मी सहित 12 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 341 हो गई है। इनमें से 262 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

संत कबीरनगर में 20, कुशीनगर में 16 नए मरीज मिले

संत कबीरनगर में गुरुवार को 420 सैंपल की रिपोर्ट जारी की गई। इसमें 20 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले। चार पाॅजिटिव मरीज स्वस्थ होकर अपने घर पहुंचे। कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर अब 484 हो गई है। बढ़ती संख्या से जनपद के लोगों में कोरोना के प्रति भय बढ़ता जा रहा है।

जनपद में सर्वाधिक खलीलाबाद ब्लाक में 10, सेमरियावां ब्लाक में सात एवं पौली, नाथनगर व बेलहरकला ब्लाक में एक-एक कुल 20 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। खलीलाबाद व बेलहरकलां ब्लाक के एक-एक यानी दो पुरुष लखनऊ में हुई जांच में कोरोना संक्रमित निकले हैं। इन दोनों पॉजिटिव मरीजों का लखनऊ के कोरोना वार्ड में उपचार चल रहा है। शेष 18 पाॅजिटिव मरीजों को उपचार के लिए सेंट थामस इंटर कालेज-खलीलाबाद के कोरोना एल वन वार्ड में भर्ती किया जाएगा। इस दिन कोरोना वार्ड में भर्ती रहे चार पाॅजिटिव मरीज स्वस्थ होकर अपने घर पहुंचे।

अब तक 15,952 स्वाब के सैंपल की जांच कराई गई है। इसमें 14,046 निगेटिव और 484 लोग जांच में कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। अब तक सात लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है, जबकि कोरोना वार्ड में भर्ती रहे 279 पाॅजिटिव मरीज स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच चुके हैं। वहीं 198 पाॅजिटिव मरीजों का कोरोना वार्ड में उपचार चल रहा है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मोहन झा ने यह जानकारी दी है।

कुशीनगर में 16 और पाॅजिटिव मिले, संख्या 341 पहुंची 

कुशीनगर से भेजे गए नमूनों में से गुरुवार की सुबह मिली 16 जांच रिपोर्ट में सभी पाॅजिटिव हैं। अब जनपद में संक्रमितों की संख्या 341 हो गई है। सीएमओ डॉक्टर एनपी गुप्त ने बताया कि सभी के बारे में जानकारी एकत्रित कर गाँव में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजी जा रही है। संपर्क में आने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। बताया कि अब तक सात की मौत हुई है और 168  लोग स्वस्थ होकर घर भेजे जा चुके हैं।

सिद्धार्थनगर में दो पुलिस कर्मी सहित 12 कोरोना पॉजिटिव

सिद्धार्थनगर में कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। गुरुवार की सुबह रिपोर्ट में पुलिस लाइन के दो पुलिस कर्मी समेत 12 लोग पॉजिटिव मिले हैं। जिसमें सीएचसी खेसरहा का एक स्वास्थ्य कर्मी भी है। 518 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार नए पाजिटिव मरीजों में नगर पालिका  कस्बे के सरोजनी नगर के दो, भीमापार के एक और सिविल लाइन के दो लोग संक्रमित हैं। खुनियांव के पतियापार का दो, भवानीगंज का एक और बाँसी के टेकघर महलिया का एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। अब तक पाजिटिव की सँख्या 341 हो गई है। जिसमें 262 लोग ठीक हो चुके हैं।410 लोगों का नमूना लिया गया है। कुल 14 हजार 190 की जांच हुई है। जिसमें 12133 निगेटिव मिले हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.