Move to Jagran APP

Gorakhpur weather news: सुबह हल्का कोहरा, दिन में चटख धूप के आसार- दिन में रहेगी गर्मी

अगले तीन चार दिनों में तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस गिरावट के आसार हैं। मौसम विभाग ने यह पूर्वानुमान जताते हुए यह भी बताया है कि मंगलवार की सुबह हल्का कोहरा रह सकता है। दिन में चटक धूप के आसार हैं।

By Navneet Prakash TripathiEdited By: Published: Tue, 07 Dec 2021 01:05 PM (IST)Updated: Tue, 07 Dec 2021 01:05 PM (IST)
Gorakhpur weather news: सुबह हल्का कोहरा, दिन में चटख धूप के आसार- दिन में रहेगी गर्मी
सुबह हल्का कोहरा, दिन में चटख धूप के आसार- दिन में रहेगी गर्मी। जागरण

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। अगले तीन चार दिनों में तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस गिरावट के आसार हैं। मौसम विभाग ने यह पूर्वानुमान जताते हुए यह भी बताया है कि मंगलवार की सुबह हल्का कोहरा रह सकता है। दिन में चटक धूप के आसार हैं। बता दें दिसंबर का पहला सप्ताह अपने औसत से काफी गर्म है। अधिकतम तापमान अपने औसत से करीब तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान औसत से करीब छह डिग्री सेल्सियस अधिक है।

loksabha election banner

आसमान साफ होने से हो रहा गर्मी का अहसास

आमतौर पर इस समय अच्छी खासी ठंड पड़ती है, लेकिन इधर कई दिनों से आसमान साफ होते ही लोगों को गर्मी का आभास हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।

तीन-चार दिन में आएगी तापमान में गिरावट

छह दिसंबर को सुबह से चटक धूप हुई। दिन बढ़ने के साथ धूप तेज होती गयी। स्थिति यह रही कि लोगों को कार्यालयों में पंखे चलाकर बैठना पड़ा। दोपहर होते-होते तमाम लोगों को अपने गर्म कपड़े उतारने पड़े। दिन का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा तो न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के करीब। हालांकि मौसम के जानकारों का मानना है अगले तीन चार दिनों में तापमान में गिरावट आएगी।

दिन के तापमान में 0.‍2 डिग्री सेल्सियस की हुई वृद्धि

मौसम साफ होने के कारण धूप में लोगों से गर्म कपड़े बर्दास्त नहीं हो रहे हैं। स्थिति यह है कि पिछले 24 घंटे में दिन के अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा। यह दिसंबर के औसत अधिकतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस रहा। यह अपने औसत न्यूनतम तापमान से 5.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। हालांकि मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले तीन-चार दिनों में तापमान में गिरावट आएगी।

दिसंबर का औसत तापमान

औसत अधिकतम तापमान- 25 डिग्री सेल्सियस

औसत न्यूनतम तापमान- 10.4 डिग्री सेल्सियस

औसत वर्षा- 8.3 मिलीमीटर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.