Move to Jagran APP

गोरखपुर नगर निगम के अफसरों-कर्मचारियों की छुट्टियां रद, बारिश और बाढ़ में सतर्कता बढ़ी

राप्ती और रोहिन नदियों में पानी बढऩे के कारण एक बार फिर शहर के किनारे के सभी रेग्युलेटरों को बंद करा दिया गया है। पूरे दिन में दो सौ से ज्यादा नागरिकों की समस्याओं को उन्होंने खुद फोन पर सुना और निदान कराया।

By Satish Chand ShuklaEdited By: Published: Mon, 19 Jul 2021 03:51 PM (IST)Updated: Mon, 19 Jul 2021 03:51 PM (IST)
गोरखपुर नगर निगम के अफसरों-कर्मचारियों की छुट्टियां रद, बारिश और बाढ़ में सतर्कता बढ़ी
नगर आयुक्त अविनाश सिंह का फाइल फोटो, जागरण।

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। बारिश और बकरीद के कारण नगर निगम के अफसरों-कर्मचारियों की छुट्टियां रद कर दी गई हैं। अफसरों और कर्मचारियों को क्षेत्र का भ्रमण कर नागरिकों को जलभराव से मुक्ति दिलाते हुए सफाई की व्यवस्था सुचारु करने के निर्देश दिए गए हैं।

loksabha election banner

नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बताया कि शनिवार रात से रविवार शाम तक शहर में 98.5 मिलीलीटर बारिश हुई है। इसके बाद भी शहर के ज्यादातर क्षेत्रों से बारिश खत्म होने के दो घंटे के अंदर पानी निकल गया था। सभी अफसर और कर्मचारी विशेष रूप से जलभराव वाले स्थानों पर मुस्तैद रहे। राप्ती और रोहिन नदियों में पानी बढऩे के कारण एक बार फिर शहर के किनारे के सभी रेग्युलेटरों को बंद करा दिया गया है। पूरे दिन में दो सौ से ज्यादा नागरिकों की समस्याओं को उन्होंने खुद फोन पर सुना और निदान कराया।

नालों की फिर होगी सफाई

नगर आयुक्त ने कहा कि बारिश के बाद यह जानकारी हो गई है कि किन नालों की और अच्‍छे तरीके से सफाई होनी है। बारिश बंद होते ही नाला गैंग को मशीनों के साथ इन नालों की विशेष रूप से सफाई में लगाया जाएगा।

नगर आयुक्त ने वाहन भेजने की पेशकश की

महुई सुघरपुर वार्ड में रुस्तमपुर के आगे पटेल चौक पर रहने वाले शिक्षक उदित त्रिपाठी ने जलभराव के बाद नगर आयुक्त को फोन किया। लेडी प्रसन्नजीत कौर इंटर कालेज सरदारनगर में शिक्षक उदित त्रिपाठी ने नगर आयुक्त को बताया कि जलभराव के कारण वह अपने तीन महीने के ब'चे को डाक्टर को दिखाने नहीं जा पा रहे हैं। इस पर नगर आयुक्त ने उनके घर वाहन भेजने की पेशकश की। साथ ही जलनिकासी के लिए अवर अभियंता को भेजा। उदित त्रिपाठी ने बताया कि अवर अभियंता ने जल्द पंपिंग सेट चलाने का आश्वासन दिया है।

अफसरों की कमी से परेशानी

नगर निगम में अपर नगर आयुक्त के दो, संयुक्त नगर आयुक्त, उप नगर आयुक्त और सहायक नगर आयुक्त का एक-एक पद है। वर्तमान में न तो अपर नगर आयुक्त हैं और न ही संयुक्त नगर आयुक्त। सहायक नगर आयुक्त का भी तबादला हो गया है। कर अधीक्षक प्रीतम वर्मा के स्थान पर बलिया से कर अधीक्षक आए लेकिन स्वास्थ्य कारणों से उन्होंने ज्यादा मेहनत न कराने की गुहार लगाई है। नगर आयुक्त, उप नगर आयुक्त और मुख्य अभियंता ही पूरे शहर की व्यवस्था ठीक करने में जुटे हैं। नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने कहा कि अफसरों की तैनाती के लिए शासन में अनुरोध किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.