रस्सी से महिला का गला कसा, फिर चेहरे पर प्रहार कर पहचान मिटाया Gorakhpur News
गांव के बगल में एक महिला की लाश मिली थी। पोस्टमार्टम के बाद पता चला कि पहले महिला को गले को रस्सी से कसा गया। इसके बाद हत्या कर दी गई।
By Edited By: Published: Tue, 18 Jun 2019 04:29 AM (IST)Updated: Tue, 18 Jun 2019 10:15 AM (IST)
गोरखपुर, जेएनएन। महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थानाक्षेत्र के तरकुलवा तिवारी दाल मिल के पास हत्या कर फेंकी गई महिला की पहचान हालांकि अभी तक नहीं हो पाई है, पर यह साफ हो गया है कि महिला की गलाघोंट कर हत्या की गई थी। हत्यारे ने रस्सी से पहले महिला का गला कसा, फिर चेहरे और सिर पर कई वार कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इन तथ्यों की जानकारी पुलिस को हुई।
पोस्टमार्टम में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। जानकारी के मुताबिक 13 जून की सुबह श्यामदेउरवा थानाक्षेत्र के तरकुलवा तिवारी गांव के लोग सुबह खेत की तरफ गए हुए थे। ग्रामीणों ने दाल मिल के पास सड़क के किनारे एक महिला का शव देखा तो वह सन्न रह गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। महिला के चेहरे पर धारदार हथियार से वार किया गया था। सिर के पीछे हिस्से में भी चोट के गहरे जख्म थे।
पुलिस ने शिनाख्त की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। शिनाख्त के लिए 72 घंटे तक शव मोर्चरी हाउस में रखा गया था। रविवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। सूत्रों का कहना है कि रिपोर्ट में रस्सी से महिला के गला कसने की पुष्टि हुई। बाद में महिला के सिर पर वार किया गया। महिला की पहचान मिटाने के लिए उसके चेहरे पर कई वार किया गया था। दुष्कर्म की आशंका को रिपोर्ट ने खाजिर कर दिया।
स्थानीय पुलिस ने शिनाख्त के लिए आसपास के थानाक्षेत्रों से संपर्क कर गुमशुदा महिलाओं के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान ने कहा कि महिला की हत्या गला दबाव कर की गई है। शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया व आसपास के जिलों से संपर्क किया जा रहा है। शिनाख्त होने के बाद ही हत्या का पर्दाफाश हो पाएगा।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें