Move to Jagran APP

निगेटिव ग्रुप के खून की कमी, रक्‍तदान के लिए लोगों को किया जाएगा प्रोत्‍साहित

पाजिटिव ग्रुप के खून की तुलना में निगेटिव ग्रुप वाले खून की काफी कमी है। मंडलायुक्त रवि कुमार एनजी की ओर से की गई ब्लड बैंकों की समीक्षा में यह बात सामने आई है। इस पर मंडलायुक्त ने अभियान चलाकर खून की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा है।

By Rahul SrivastavaEdited By: Published: Mon, 14 Jun 2021 01:10 PM (IST)Updated: Mon, 14 Jun 2021 01:10 PM (IST)
निगेटिव ग्रुप के खून की कमी, रक्‍तदान के लिए लोगों को किया जाएगा प्रोत्‍साहित
निगेटिव ग्रुप वाले खून की ब्‍लड बैंक में हुई कमी। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

गोरखपुर, जेएनएन : जिले में पाजिटिव ग्रुप के खून की तुलना में निगेटिव ग्रुप वाले खून की काफी कमी है। मंडलायुक्त रवि कुमार एनजी की ओर से की गई ब्लड बैंकों की समीक्षा में यह बात सामने आई है। इस पर मंडलायुक्त ने अभियान चलाकर खून की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा है। इसके लिए खासकर ओ, ए, बी व एबी निगेटिव ब्लड ग्रुप के लोगों को रक्तदान के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। मंडलायुक्त स्वयं इसकी मानिटरिंग करेंगे।

prime article banner

आठ ब्‍लड बैंकों में निगेटिव ग्रुपों के मात्र 20 यूनिट ब्लड उपलब्ध

12 जून के आंकड़ों पर नजर डालें तो जिले के आठ ब्लड बैंकों में पाजिटिव ग्रुप के 108 यूनिट होल ब्लड उपलब्ध हैं, जबकि निगेटिव ग्रुपों के मात्र 20 यूनिट ब्लड उपलब्ध हैं। निगेटिव ग्रुप वाले मरीजों को कई बार कमी के चलते ब्लड उपलब्ध कराने में काफी समस्या होती है। मरीज की जान को खतरा उत्पन्न हो जाता है। समीक्षा के दौरान मंडलायुक्त ने इस बात पर चिंता जाहिर की थी। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को अभियान चलाकर निगेटिव ग्रुप वाले लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने को कहा। मंडलायुक्त ने कहा कि हमारे ब्लड बैंकों में पाजिटिव एवं निगेटिव ग्रुप के पर्याप्त ब्लड उपलब्ध होने चाहिए, जिससे किसी को समस्या का सामना न करना पड़े।

खून के होते हैं आठ ग्रुप

इंसानों में खून के आठ ग्रुप होते हैं। इनमें चार पाजिटिव एवं चार निगेटिव श्रेणी के होते हैं। ओ पाजिटिव और निगेटिव, ए पाजिटिव और निगेटिव, बी पाजिटिव और निगेटिव, एबी पाजिटिव और निगेटिव ग्रुप के खून होते हैं।

ये हैं आठ ब्लड बैंक

गुरु श्री गोरखनाथ ब्लड बैंक एवं कंपोनेंट सेंटर, सिटी ब्लड बैंक एवं कंपोनेंट सेंटर जुबिली रोड, फातिमा ब्लड बैंक, फातिमा अस्पताल पादरी बाजार, सावित्री ब्लड बैंक एवं कंपोनेंट सेंटर दिलेजाकपुर, लाइफ लाइन चैरिटेबल ब्लड बैंक एवं कंपोनेंट सेंटर दाउदपुर, नेताजी सुभाष चंद्र बोस ब्लड बैंक जिला अस्पताल, नेहरू हास्पिटल ब्लड बैंक बीआरडी मेडिकल कालेज व एयरफोर्स हास्पिटल ब्लड बैंक गोरखपुर।

जिले में उपलब्ध ब्लड

ग्रुप            यूनिट

ओ पाजिटिव 43

ओ निगेटिव 06

ए पाजिटिव 15

ए निगेटिव 04

बी पाजिटिव 39

बी निगेटिव 06

एबी पाजिटिव 11

एबी निगेटिव 04

रक्‍तदान के लिए लोगों को किया जाएगा प्रोत्‍साहित

मंडलायुक्त रवि कुमार एनजी ने कहा कि खून की उपलब्धता की जांच के दौरान यह बात सामने आई कि पाजिटिव ग्रुप की तुलना में निगेटिव ग्रुप के खून बहुत कम हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग को अभियान चलाकर लोगों को रक्तदान के लिए प्रोत्साहित करने को कहा गया है। निगेटिव ब्लड ग्रुप वाले लोगों को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.