Move to Jagran APP

बच्चों में भय पैदा कर रहे माेबाइल व टीबी से दूर रखें, हो सकती है यह गंभीर समस्या

वरिष्ठ चिकित्सक डा. अश्विन गुप्ता के अनुसार में माेबाइल व टीबी बच्चों में भय पैदा कर रहे हैं। यदि बच्चों को इससे दूर नही किया गया तो बच्चों में चिड़चिड़ापन हो सकता है। कोरोना काल में बच्चों को पौष्टिक आहार दिया जाना आवश्यक है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Mon, 10 May 2021 12:37 PM (IST)Updated: Mon, 10 May 2021 07:36 PM (IST)
बच्चों में भय पैदा कर रहे माेबाइल व टीबी से दूर रखें, हो सकती है यह गंभीर समस्या
लोगों के सवालों का जवाब देते डाक्टर अश्विन गुप्ता। - जागरण

गोरखपुर, जेएनएन। लाकडाउन का समय चल रहा है। बच्चे घर में रह रहे हैं। ज्यादा देर मोबाइल व टीबी देखेंगे तो वे भय, चिड़चिड़ापन आदि के शिकार हो जाएंगे। उन्हें बाहर भी खेलने के लिए भेजना खतरे से खाली नहीं है। ऐसे में उन्हें परंपरागत खेलों में व्यस्त रखिए। स्वयं उनके साथ खेल में शामिल हो जाइए। गर्म पानी का सेवन खुद करें और बच्चों को भी कराएं। उन्हें पौष्टिक आहार दें।

loksabha election banner

यह सलाह बाल रोग विशेषज्ञ डा. अश्विनी गुप्ता ने दी है। वह दैनिक जागरण के लोकप्रिय कार्यक्रम 'हैलो डाक्टर' में मौजूद थे। फोन पर लोगों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि बच्चाें की लंबाई नहीं बढ़ रही है तो जिंक का सिरप पिलाएं और हरी साक-साब्जियां खिलाएं। गले में खराश हो तो भाप दें। बुखार होने पर पैरासिटामाल का सिरप पिलाया जा सकता है। ज्यादा दिक्कत होने पर तत्काल डाक्टर को दिखाएं। प्रस्तुत हैं सवाल- जवाब। 

सवाल- दो साल का बच्चा है। कोरोना से उसे कैसे बचाएं? -मनीष शर्मा, जंगल सिकरी

 जवाब- बाहर न जाने दें। मल्टी विटामिन का सिरप पिलाइए। कैल्शियम दीजिए। नींबू-पानी व हरी सब्जियां खिलाइए।

सवाल- 12 साल का बच्चा है। उसकी लंबाई नहीं बढ़ रही है। - सौरभ गुप्ता, हरपुर

जवाब- जिंक का सिरप पिलाइए। उसे सक्रिय रखिए और हरी साक-सब्जियां खिलाइए।

सवाल- नौ साल की बेटी है। सुबह सिर दर्द रहता है। नाश्ता करने के बाद उल्टी कर देती है। - विशाल गुप्ता, घंटाघर

जवाब- किसी बाल रोग विशेषज्ञ को दिखाइए।

सवाल- 12 साल का बच्चा है। खांसी आती है। दवा खिलाने पर सही हो जाती है। फिर शुरू हो जाती है। - आयुष कुमार, हरपुर

जवाब- उसे भाप दिलाएं। गर्म पानी का सेवन व गरारा कराएं। सही न होने पर डाक्टर को दिखा लें।

 सवाल- कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंका जताई जा रही है। इससे बच्चों को कैसे बचाएं। - कृष्णा, कूड़ाघाट

जवाब- जो उपाय दूसरी लहर से बचाने के लिए कर रहे हैं, वह करते रहिए। 18 साल से अधिक उम्र के बच्चे हैं तो उन्हें कोविड का टीका लगवा दीजिए।

सवाल- 25 दिन की बच्ची है। उसकी मां कोरोना संक्रमित हो गई है। मां से दूर रखते हुए उसे बाहर का दूध दिया जा रहा है। दो दिन से बुखार हो गया है। दवा पिला रहे हैं तो उतर जा रहा है। फिर चढ़ जा रहा है।

सवाल- बच्चे को बुखार हो गया है। -आदर्श, बेतियाहाता

जवाब- उसे प्लेन पैरासिटामाल दें।

सवाल- 13 साल का बच्चा है। उसे खांसी आती है। -अदिति शाही, उनवल

जवाब- भाप दें, गर्म पानी पिलाएं। ठीक न होने पर डाक्टर को दिखाएं।

सवाल- मेरा बेटा 13 साल का हो गया है। लंबाई नहीं बढ़ रही है। -शैलेंद्र, हरपुर बुदहट

जवाब- लंबाई बढ़ाने की कोई दवा नहीं है। उसके खान-पान पर ध्यान दीजिए। पौष्टिक भोजन कराइए।

सवाल- बच्ची बार-बार उल्टी कर रही है। -श्वेता त्रिपाठी, सहारा इस्टेट

जवाब- उसे डाक्टर को दिखा लीजिए।

इन्होंने भी पूछा सवाल

खजनी से गोरखनाथ त्रिपाठी, बड़हलगंज से अंचिता कुमारी, गीडा से लालजी, हरपुर बुदहट से वैभव साहू, पीपीगंज से रमेश कुमार यादव, सूर्यकुंड से दिनेश श्रीवास्तव व प्रियांशी, रुस्तमपुर से राजकुमार गुप्ता, हुमायूंपुर से सरोज कुमार, बिछिया से जीएन सिंह, कूरी बाजार से किशोरी लाल, लार से अंशुमान सिंह ने भी सवाल पूछा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.