Move to Jagran APP

Gorakhpur Weather News: छाएंगे बादल पर बरसेंगे नहीं, वातावरण की नमी बढ़ाएगी उमस

जिले में कुछ स्थानों पर हल्के बादल छाए रह सकते हैं पर बारिश के आसार नहीं हैं। दिन का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। सुबह पुरुआ हवा चल सकती है तो दोपहर बाद पछुआ हवा चलने के आसार हैं।

By Rahul SrivastavaEdited By: Published: Fri, 08 Oct 2021 03:37 PM (IST)Updated: Fri, 08 Oct 2021 03:37 PM (IST)
Gorakhpur Weather News: छाएंगे बादल पर बरसेंगे नहीं, वातावरण की नमी बढ़ाएगी उमस
शुक्रवार सुबह से ही धूप के कारण बढ़ी उमस। जागरण

गोरखपुर, जागरण संवाददाता : जिले में कुछ स्थानों पर हल्के बादल छाए रह सकते हैं पर बारिश के आसार नहीं हैं। दिन का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। सुबह पुरुआ हवा चल सकती है तो दोपहर बाद पछुआ हवा चलने के आसार हैं। आर्द्रता 65 से 85 फीसद के बीच रह सकती है। वहीं शुक्रवार सुबह से वातावरण में नमी के कारण काफी उमस का सामना करना पड़ा।

loksabha election banner

मौसम विशेषज्ञ ने जताया ये पूर्वानुमान

बता दें दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। धूप व नमी की जुगलबंदी के चलते लोगों को भारी उमस महसूस हुई। लोगों को गर्मी से निजात नहीं मिली। धूप व नमी की जुगलबंदी के चलते लोगों को अधिकतम तापमान से दो से तीन डिग्री अधिक गर्मी महसूस हुई। बता दें कि अक्टूबर माह में अब तक करीब 230 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है।

अक्टूबर माह की बारिश औसत वर्षा से करीब साढ़े पांच गुनी अधिक

यह अक्टूबर माह की औसत वर्षा से करीब साढ़े पांच गुनी अधिक है। अक्टूबर माह की औसत वर्षा 42.8 मिलीमीटर है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश के आसार नहीं हैं। अक्टूबर की औसत वर्षा 42.8 मिलीमीटर है। इस माह अब तक करीब 230 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। यह अक्टूबर की औसत वर्षा से करीब साढ़े पांच गुनी अधिक है।

अक्टूबर में एक दिन में 193 मिलीमीटर हुई थी बारिश

बता दें कि अक्टूबर में एक दिन में 193 मिलीमीटर बारिश हुई थी। इससे पिछले 127 वर्षों का रिकार्ड टूटा था। अक्टूबर माह का औसत अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस है। अगले कुछ दिनों तक आसमान पूरी तरह साफ रह सकता है। इस दौरान दिन का अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 22 से 23 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.