Move to Jagran APP

Weather News: रात में पड़ रही दिन से ज्यादा गर्मी, जानें- कब मिलेगी गर्मी और उमस से राहत

Gorakhpur weather 6 June 2021 गोरखपुर में इस समय दिन से अधिक गर्मी रात को पड़ रही है। दिन में कड़ी धूप के बाद रात को उमस से लोगों का जीना बेहाल है। रविवार को पछुआ हवाएं चलने के बाद भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Sun, 06 Jun 2021 07:02 AM (IST)Updated: Sun, 06 Jun 2021 06:32 PM (IST)
गोरखपुर में पिछले कई दिनों से भारी गर्मी पड़ रही है। - फाइल फोटो

गोरखपुर, जेएनएन। गोरखपुर में गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। दिन में कड़ी धूप के बाद रात में भारी उमस हो रही है। गोरखपुर में नमी और धूप की जुगलबंदी दोपहर को तमतमा दे रही है तो रात का तापमान भी दुपहरिया से होड़ लगा रहा है। रविवार को तेज पछुआ हवाओं के चलने के बाद भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। मौसम के जानकारों का अनुमान है कि 12 से 15 जून के बीच आने वाले संभावित मानसून की बौछारें पड़ेंगी। लेकिन उसके दो दिन पहले प्री मानसून भी दस्तक दे देगा।

loksabha election banner

ऐसा रहा शनिवार का तापमान

शनिवार के दिन का अधिकतम तापमान भले 37 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा, लेकिन हीट इंडेक्स के चलते लोगों ने 45 डिग्री तक गर्मी महसूस की। दिन में गर्मी से उबल रहे लोगों को रात में भी राहत नहीं मिली। रात का तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे लोगों ने रात में भी बेचैनी महसूस की।

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने पूर्वानुमान जताया है कि रविवार को पछुआ हवाएं चलने जा रही हैं। इनकी अधिकतम गति 25 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है। लेकिन संभावित अधिकतम तापमान 38.0 व न्यूनतम 28.2 डिग्री सेल्सियस के करीब होने के कारण लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।

मंगलवार से बदलेगा मौसतम का मिजाज

यह स्थिति सोमवार को भी रहेगी। मंगलवार व बुधवार को हल्की बूंदाबांदी होगी और गुरुवार से प्री-मानसून की बौछारे पड़ने की उम्मीद है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। संभावना जतायी जा रही है कि 10 व 11 जून को 10 से 15 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है।

मौसम विशेषज्ञ आगामी 12 से 15 जून के बीच मानसून की इंट्री का अनुमान लगा रहे हैं। इससे मौसम का मिजाज बदलेगा। हालांकि उस दौरान अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है, लेकिन लोगों को गर्मी अखरेगी नहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.