Move to Jagran APP

नशे में धुत सिक्योरिटी गार्ड ने पत्नी-बेटे को मारी गोली

गोरखपुर : गगहा के गौरपार गांव में शुक्रवार की रात नशे में धुत सिक्योरिटी गार्ड ने दरवाजा ख्

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Oct 2017 12:40 AM (IST)Updated: Sun, 22 Oct 2017 12:40 AM (IST)
नशे में धुत सिक्योरिटी गार्ड ने पत्नी-बेटे को मारी गोली
नशे में धुत सिक्योरिटी गार्ड ने पत्नी-बेटे को मारी गोली

गोरखपुर : गगहा के गौरपार गांव में शुक्रवार की रात नशे में धुत सिक्योरिटी गार्ड ने दरवाजा खोलने में देरी होने पर पत्‍‌नी से विवाद कर लिया। बेटे के विरोध करने पर लाइसेंसी पिस्टल से फाय¨रग कर दी। गोली लगने से मां-बेटा गंभीर रुप से घायल हो गए। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। परिवार के लोग घायलों को जिला अस्पताल ले गए जहां डाक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। निजी अस्पताल में भर्ती बेटे की हालत गंभीर है।

loksabha election banner

गगहा और हाटा संवाददाता के अनुसार गौरपार गांव निवासी राणा प्रताप सिंह जालंधर की एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड था। नौकरी छूटने के बाद कुछ महीनों से घर पर ही था। शुक्रवार की रात राणा गाव में ही एक दोस्त के घर पर शराब पीने गया था। रात करीब 11 बजे वह शराब के नशे में घर आया। दरवाजा खोलने में देरी होने पर उसने पत्‍‌नी कंचन सिंह (45) से विवाद कर लिया। शोर शराबा सुनकर साफ्टवेयर कंपनी में काम करने वाला बेटा साकेत सिंह (26) कमरे से बाहर निकला। विरोध करने पर राणा ने उससे विवाद कर लिया। कहासुनी होने पर लाइसेंसी पिस्टल से उसके ऊपर फाय¨रग कर दी। गोली गर्दन में दाएं तरफ लगने के बाद पार हो गई। बेटे को गोली लगने के बाद कंचन उसकी ओर दौड़ पड़ी। इसी बीच राणा ने बेटे को लक्ष्य कर एक और गोली चलाई जो पत्नी कंचन को लग गई। घटना के बाद राणा लाइसेंसी पिस्टल लेकर फरार हो गया। चीख पुकार सुनकर पहुंचे परिवार के लोग फर्श पर लहूलुहान हाल में पड़े मां- बेटे को जिला अस्पताल ले आए। जहां डाक्टर ने कंचन को मृत घोषित कर दिया। मृतका का भाई संतोष कुमार सिंह कंमाडो है और वर्तमान में वह गृह मंत्री राजनाथ सिंह की सुरक्षा में तैनात है। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि नशे की हाल में पहुंचे सिक्योरिटी गार्ड ने पत्‍‌नी से विवाद कर लिया था। बेटे के विरोध करने पर गोली चला दी। मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

-----

संतोष ने भांजे को प्राइवेट अस्पताल में कराया भर्ती :

बहन की हत्या की खबर पाकर संतोष सिंह शनिवार सुबह गाव पहुंच गए। मेडिकल कालेज में भर्ती भांजे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अधिकारियों को संतोष ने बताया कि बहनोई राणा आए दिन शराब के नशे में मारपीट करता था।

-----

पांच बच्चों में दो की हो चुकी है शादी :

राणा प्रताप सिंह के पास पिस्टल का आल इंडिया लाइसेंस है। वह निजी फर्मो में सुरक्षाकर्मी का कार्य करता है। पिछले कुछ माह से घर पर ही है। परिवार में पत्‍‌नी के अलावा पांच बच्चे थे। एक बेटा और एक बेटी की शादी हो चुकी है। जिसमें बड़ा बेटा विक्रम सिंह खाड़ी देश में नौकरी करता है। दूसरा अमन सिंह निजी फर्म में कर्मचारी है। तीसरे नंबर का सौरभ साफ्टवेयर कंपनी में काम करता था। सबसे छोटा बेटा अमन सिंह आइटीआइ कर रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.