गोरखपुर, जेएनएन। गोरखपुर से इंडिगो का विमान अब सप्ताह में चार दिन ही हैदराबाद के लिए उड़ान भरेगा। शेष तीन दिन दिल्ली के लिए रवाना होगा। यात्रियों की संख्या कम होने की वजह से विमानन कंपनी ने यह फैसला लिया है। इंडिगो के अधिकारियों ने गुरुवार को शेड्यूल जारी किया।
यह है नया शेड्यूल
शेड्यूल के अनुसार इंडिगो का 180 सीट वाला विमान सोमवार, मंगलवार, शनिवार और रविवार को गोरखपुर से हैदराबाद की उड़ान भरेगा। पुराने शेड्यूल के अनुसार सुबह 9.30 बजे विमान हैदराबाद से गोरखपुर पहुंचेगा। एक घंटे बाद यात्रियों को लेकर हैदराबाद लौटेगा। बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को इसकी उड़ान दिल्ली के लिए होगी। सुबह 9.30 बजे इंडिगो का विमान दिल्ली से यात्रियों को लेकर गोरखपुर पहुंचेगा। एक घंटे बाद यहां से दिल्ली लौटेगा।
आज से लागू होगी व्यवस्था
शुक्रवार को इंडिगो का विमान गोरखपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा। विमानन कंपनी के साथ ही एयरपोर्ट के अधिकारियों ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। स्पाइस जेट और एयर इंडिया के विमान रोजाना गोरखपुर से दिल्ली की उड़ान भरते हैं।
आज की फ्लाइट (शुक्रवार, 5 जून 2020)
दिल्ली के लिए
इंडिगो
आगमन - सुबह 9.30 बजे
प्रस्थान - सुबह 10.30 बजे
स्पाइस जेट
आगमन - दोपहर 11.30 बजे
प्रस्थान - दोपहर 12.30 बजे
एयर इंडिया
आगमन - दोपहर बाद 03.15
प्रस्थान - शाम 04.00 बजे
मुंबई के लिए
स्पाइस जेट
आगमन - दोपहर 01.30 बजे
प्रस्थान - दोपहर 02.30 बजे
गोरखपुर में कोरोना वायरस से जुडी सभी खबरे
blink LIVE
PNB MetLife Webinar
VIDEO