Move to Jagran APP

गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी, राजस्व निरीक्षक को हटाया गया

यूपी के देवरिया केे पथरदेवा ब्लाक के विशुनपुरा क्षेत्र के राजस्व निरीक्षक के पद पर तैनात सुल्तान अहमद के फेसबुक पर केंद्रीय गृह मंत्री भाजपा के साथ ही अन्य लोगों पर भी अशोभनीय टिप्पणी लिखी हुई थी। राजस्व निरीक्षक को सस्‍पेंड कर दिया गया है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Sun, 21 Feb 2021 07:35 AM (IST)Updated: Mon, 22 Feb 2021 08:39 AM (IST)
गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी, राजस्व निरीक्षक को हटाया गया
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। - फाइल फोटो

गोरखपुर, जेएनएन। राजस्व निरीक्षक को इंटरनेट मीडिया पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व भाजपा पर अशोभ्यनीय टिप्पणी करना महंगा पड़ गया। राजस्व निरीक्षक को तत्काल हटाकर भूलेख कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया। साथ ही इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी अमित किशोर को सौंप दी गई है। माना जा रहा है कि जल्द ही बड़ी कार्रवाई हो सकती है। 

loksabha election banner

कृषि मंत्री की पहल पर हुई कार्रवाई

देवरिया केे पथरदेवा ब्लाक के विशुनपुरा क्षेत्र के राजस्व निरीक्षक के पद पर तैनात सुल्तान अहमद के फेसबुक पर केंद्रीय गृह मंत्री, भाजपा के साथ ही अन्य लोगों पर भी अशोभनीय टिप्पणी लिखी हुई थी। यह देख आनंद नगर निवासी भाजपा के सक्रिय सदस्य अमरीश मिश्र ने लखनऊ पहुंच कर कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही से पोस्ट दिखाते हुए शिकायत की गई। कृषि मंत्री ने अधिकारियों से बात किया। जिसके बाद तत्काल राजस्व निरीक्षक को क्षेत्र से हटाकर भूलेख कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। उधर, राजस्व निरीक्षक ने संबंधित पोस्ट को फेसबुक से हटा दिया है। उप जिलाधिकारी सौरभ सिंह ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद राजस्व निरीक्षक को हटा दिया गया है। जांच कराई जा रही है।

देवरिया में बसपा के पूर्व प्रत्याशी रहे मुरली को मिली जान से मारने की धमकी

उधर, बरहज विधान सभा सीट से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके मुरली मनोहर जायसवाल को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला प्रकाश में आया है। उन्होंने जिलाधिकारी व अन्य अधिकारियों से सुरक्षा की गुहार लगाई है। बरहज निवासी व पूर्व सांसद गोरख प्रसाद जायसवाल के पोते मुरली मनोहर जायसवाल का कहना है कि अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने अपने को कुख्यात अपराधी बताया। उसने बताया कि अब विधान सभा का चुनाव तुम नहीं लड़ोगे। अगर लड़ोगे तो तुम्हारी हत्या कर देंगे। अब चुनाव मैं लडूगा। कुख्यात अपराध हत्या समेत विभिन्न धाराओं के मुकदमों में जमानत पर रिहा हुआ है। सीओ दिनेश सिंह यादव ने कहा कि इस तरह की सूचना अभी हमें नहीं मिली है। अगर धमकी मिली है तो सुरक्षा दी जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.