Move to Jagran APP

UP: देवरिया में कांग्रेस जिलाध्यक्ष व उपाध्यक्ष पर महिला नेता ने दर्ज कराया छेड़खानी का मुकदमा

देवहिरया कांग्रेस कार्यालय में हुई टिकट को लेकर हंगामा व मारपीट के मामले में महिला नेता ने सदर कोतवाली में जिलाध्यक्ष उपाध्यक्ष समेत चार नामजद व कुछ अज्ञात के खिलाफ मारपीट बलवा व छेड़खानी का मुकदमा पंजीकृत कराया है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Sun, 11 Oct 2020 09:16 PM (IST)Updated: Mon, 12 Oct 2020 06:22 AM (IST)
UP: देवरिया में कांग्रेस जिलाध्यक्ष व उपाध्यक्ष पर महिला नेता ने दर्ज कराया छेड़खानी का मुकदमा
देवरिया कांग्रेस में टिकट को लेकर मामला पुलिस तक पहुंच गया है। - प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

देवरिया, जेएनएन। टाउन हाल स्थित कांग्रेस कार्यालय में हुई टिकट को लेकर हंगामा व मारपीट के मामले में महिला नेता ने सदर कोतवाली में जिलाध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत चार नामजद व कुछ अज्ञात के खिलाफ मारपीट, बलवा व छेड़खानी का मुकदमा पंजीकृत कराया है। 

loksabha election banner

महिला कार्यकर्ता ने पुलिस को दिए गए तहरीर में कहा है कि राष्ट्रीय सचिव सचिन नाइक के सामने टिकट को लेकर अपनी शिकायत दर्ज कराने गई थी। इस बीच पार्टी जिलाध्यक्ष धर्मेद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह, भरत मणि, जयदीप त्रिपाठी व कुछ अन्य लोगों मेरे साथ मारपीट करने लगे। जिलाध्यक्ष व अजय सिंह ने मेरे साथ छेड़खानी भी  किया। इस मामले में पुलिस ने मारपीट, बलवा व छेड़खानी का मुकदमा पंजीकृत किया है। अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है। उधर, जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि महिला नेता का आरोप निराधार है। महिला राष्ट्रीय सचिव पर हमला कर रही थी। कार्यकर्ता उसे बाहर किये। साजिश के तहत फंसाया गया है।

कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष ने भी दी महिला नेता के खिलाफ तहरीर, कार्रवाई की मांग

देवरिया जिला कांग्रेस कार्यालय पर शनिवार को हुई मारपीट के मामला नया मोड़ ले लिया है। जिला कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य जुलेखा खातून ने भी मारपीट व छेड़खानी का आरोप लगाने वाली महिला नेता के खिलाफ तहरीर दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि महिला कार्यकर्ता अपने समर्थकों के साथ कार्यालय पहुंची और एक वरिष्ठ नेता के साथ दुर्व्यवहार किया। बीच बचाव करने पर समर्थकों ने हाथापाई की। किसी तरह बाहर निकाला गया तो महिला ने एक अनुसूचित जाति की महिला कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ दुर्व्यवहार करते हुए जाति सूचक शब्द का प्रयोग किया। आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.