Move to Jagran APP

सीएम सिटी गोरखपुर में बिक रहा आइ लव पाकिस्तान

वह भोजन के लिए इंदिरा बाल विहार चले गए। वहां गुब्बारा मिल रहा था। उन्होंने खरीदा और अपने बच्चों को दे दिया। उस पर लिखावट देखकर वह चौंक गए।

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Dec 2018 09:38 PM (IST)Updated: Mon, 24 Dec 2018 09:38 PM (IST)
सीएम सिटी गोरखपुर में बिक रहा आइ लव पाकिस्तान
सीएम सिटी गोरखपुर में बिक रहा आइ लव पाकिस्तान

सतीश शुक्ल, गोरखपुर, जेएनएन। गोरखपुर शहर में इस समय आइ लव पाकिस्तान लिखा हुआ गुब्बारा बिक रहा है। प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं है। वह भी शहर के हृदय स्थल गोलघर के इंदिरा तिराहे पर। ऐसा ही एक गुब्बारा बस्ती जिले में पहुंच गया। इस गुब्बारे को सोशल मीडिया पर देखा जा सकता है।

loksabha election banner

सोशल मीडिया पर इस गुब्बारे को अपलोड करने वाले बस्ती जिले के सर्वेद्र पाल से जब इस बारे में जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि वह रविवार को किसी काम से गोरखपुर गए थे। दोपहर बाद भोजन करने के लिए इंदिरा बाल विहार चले गए। वहां पर तीन-चार लोग रंग-बिरंगे गुब्बारे बेच रहे थे। सर्वेद्र पाल के अनुसार उन्होंने अपने बच्चों के लिए तीन गुब्बारा खरीदा। प्रत्येक की कीमत 10 रुपये थी। वह उसे लेकर बस्ती अपने घर चले गए। वहां पर उन्होंने अपने बच्चों को गुब्बारा दिया तो वे खुशी से झूम उठे। कुछ देर बाद उनका एक बच्चा आया और गुब्बारे को दिखाते हुए प्रश्न किया कि यह क्या लिखा है। सर्वेद्र पाल ने भी उसे गंभीरता से देखा कि उस पर कुछ लिखा है। जब उसे पढ़ा तो वह चौंक गए। उसमें आइ लिखा है, उसके बाद दिल बनाया गया है, फिर पाकिस्तान लिखा गया है। मतलब आइ लव पाकिस्तान। गुब्बारे में यह शब्द अंदर से लिखा हुआ है। और तो और गुब्बारे पर बारीकी के साथ पाकिस्तान का झंडा भी बनाने का प्रयास किया गया है।

उन्होंने जागरूकता के लिए उस गुब्बारे का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। पाल के अनुसार सीएम सिटी में इस तरह का गुब्बारा बिकना बड़ा अपराध है। इस तरह के गुब्बारे अब तक कितने लोगों के हाथों में गए होंगे, कुछ कहा नहीं जा सकता है। इसमें मुझे किसी अपराध और बड़ी साजिश की बू आई। उसके बाद लोगों तक इस संदेश को पहुंचाने के लिए इसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। ताकि कम से कम सीएम सिटी की पुलिस तो सतर्क हो जाए। पुलिस का इतना निश्चिंत होना ठीक नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.