Move to Jagran APP

काम पर गया था पति, पडोस के युवक ने घर में घुसकर पत्‍नी से दुष्कर्म

संतकबीर नगर जिले के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र महिला के साथ दुष्कर्म होने का मामला प्रकाश में आया है। दुष्कर्म के बाद आरोपित युवक ने महिला के साथ मारपीट की। इसके बाद वह जानमाल की धमकी देकर फरार हो गया।

By Navneet Prakash TripathiEdited By: Published: Sun, 07 Nov 2021 07:32 PM (IST)Updated: Sun, 07 Nov 2021 07:32 PM (IST)
काम पर गया था पति, पडोस के युवक ने घर में घुसकर पत्‍नी से दुष्कर्म
पडोस के युवक ने घर में घुसकर पत्‍नी से दुष्कर्म। प्रतीकात्‍मक फोटो

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। संतकबीर नगर जिले के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र महिला के साथ दुष्कर्म होने का मामला प्रकाश में आया है। दुष्कर्म के बाद आरोपित युवक ने महिला के साथ मारपीट की। इसके बाद वह जानमाल की धमकी देकर फरार हो गया। आरोपित युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।

loksabha election banner

मोबाइल फोन चार्ज करने के बहाने घुसा था युवक

खलीलाबाद के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि सुबह साढ़े दस बजे उनके पति काम पर चले गए थे। घर के अन्य सदस्य खेत में गए थे। घर में अकेला पाकर उनके गांव के नित्यानंद मोबाइल चार्ज करने के बहाने आया। घर में घुसकर उनके साथ गलत हरकतें करने लगा। विरोध करने पर हाथापाई पर उतारू हो गया। उनके साथ जबरन दुष्कर्म किया।

विरोध करने पर दी जाती सूचक गाली

आरोपित युवक ने उसे जातिसूचक गाली देने के बाद मारा-पीटा। इसके बाद वह फरार हो गया। कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि आरोपित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। शीघ्र ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

महिलाओं ने निजी बस के चालक को पीटा

मेंहदावल कस्बे में रविवार को एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। कुछ महिलाओं ने एक निजी बस के चालक को बातचीत के दौरान पीट दिया। मौके पर पहुंची पुलिस कर्मियों ने मामले को शांत करवाया।रविवार को सुबह करीब नौ बजे मेंहदावल थानाक्षेत्र के एक गांव की चार महिलाएं एक निजी बस के चालक से पूर्व के विवाद में पूछताछ करने के लिए मेंहदावल रोडवेज तिराहे पर पहुंची थी। इसी दौरान चालक से इनकी कहासुनी होने लगी। महिलाओं ने एकजुट होकर निजी बस के चालक की पिटाई शुरू कर दी।

बस चालक ने दी तहरीर

विवाद की सूचना मिलने के बाद मेंहदावल के थानेदार जयवर्धन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने विवाद को शांत कराया। इस मामले में फिलहाल बस चालक व महिलाओं की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई। इससे मुकदमा पंजीकृत नहीं हो सका है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.