Move to Jagran APP

हरदोई में पति ने जलाया, कुशीनगर में आकर विवाहिता की हुई मौत Gorakhpur News

उसके पूरे बदन को लोहे के राड से दागा गया था। कई स्थानों पर होल हो गया था। सभी ने मिलकर निर्ममता पूर्वक जलाया था। ताकि वह मर जाए। वह ठीक से बोल भी नहीं पा रही थी।

By Satish ShuklaEdited By: Published: Mon, 21 Oct 2019 06:37 PM (IST)Updated: Tue, 22 Oct 2019 11:06 AM (IST)
हरदोई में पति ने जलाया, कुशीनगर में आकर विवाहिता की हुई मौत Gorakhpur News
हरदोई में पति ने जलाया, कुशीनगर में आकर विवाहिता की हुई मौत Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। कुशीनगर जिले के कसया थाना क्षेत्र के गांव बैदौली महुंआडीह में 20 वर्षीय एक विवाहिता की मायके में मौत हो गई। चार दिन पूर्व गंभीर हालत में उसे मायके वाले हरदोई स्थित ससुराल से लाए थे। जिला अस्पताल में इलाज कराकर उसे घर लाया गया, जहां रविवार को मौत हो गई।

loksabha election banner

ससुरालियों ने लोहे की राड से दागा

मृतका के पिता हरिओम व मां सुरसती ने पति सहित ससुराल के लोगों ने पुत्री को दहेज के लिए लोहे के राड से दागने व मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाया है। पुलिस कार्रवाई में जुटी है।

दो साल पहले हुई थी शादी

20 वर्षीय अंशु का दो वर्ष पूर्व वर्ष 2017 में चंसौरा बरौली थाना संडे जिला हरदोई निवासी नन्हेलाल पुत्र ठगई के साथ शादी हुई थी। उसकी 10 माह की एक पुत्री है। उसे दहेज में पर्याप्‍त सामान दिया गया था। बावजूद इसके ससुराल वाले दहेज के लिए हमेशा उत्‍पीडि़त करते थे।

ससुराल से आया था फोन

मृतका की मां का कहना है कि पिछले सोमवार को बेटी के ससुराल से फोन आया कि उसकी हालत गंभीर है। आकर देख लें। वहां जाने पर बेटी मरणासन्न मिली। उसके पूरे बदन को लोहे के राड से दागा गया था। कई स्थानों पर होल हो गया था। सभी ने मिलकर निर्ममता पूर्वक जलाया था। ताकि वह मर जाए। वह ठीक से बोल भी नहीं पा रही थी। उसे यहां लाया गया और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी इलाज चल रही थी। वह ठीक भी हो रही थी। डाक्‍टरों ने कहा कि  बेटी को घर ले जाएं। घर ले जाने के बाद उसकी मौत हो गई। मृतका के माता-पिता ने पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों पर पुत्री को प्रताडि़त कर जान से मारने का आरोप लगाया है। एसएचओ ज्ञानेंद्र कुमार राय ने कहा कि अभी तहरीर नहीं मिली है। मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.