Move to Jagran APP

Gorakhpur Weather News: उमस ने किया बेहाल, अभी और सताएगी गर्मी

Gorakhpur Weather News गोरखपुर में बार‍िश का स‍िलस‍िला थमते ही उमस ने लोगों को बेहाल कर रखा है। सोमवार को दिन का तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। गर्मी से परेशान लोगों को अब झमाझम बारिश का इंतजार है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Tue, 28 Sep 2021 10:42 AM (IST)Updated: Tue, 28 Sep 2021 10:42 AM (IST)
Gorakhpur Weather News: उमस ने किया बेहाल, अभी और सताएगी गर्मी
बार‍िश थमते ही गोरखपुर में उमस शुरू हो गई है। - जागरण

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है। सोमवार को दिन का तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। गर्मी से परेशान लोगों को अब झमाझम बारिश का इंतजार है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि बारिश के लिए वायुमंडलीय परिस्थिति बन रही। आगामी दो अक्तूबर से जिले व हल्की से मध्यिम बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट भी आएगी।

loksabha election banner

अचानक बढ़ी गर्मी

अचानक बढ़ी गर्मी ने लोगों के लिए नई मुश्किल खड़ी कर दी है। बारिश थमते ही उमस बढ़ गई है। सुबह का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। यह अपने औसत से करीब दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। वातावरण में नमी अधिक है। ऐसे में धूप की नमी के साथ जुगलबंदी होते ही लोगों अधिक गर्मी महसूस हो रही है। मौसम विशेषज्ञ ने पूर्वानुमान जताया है कि आगामी दो अक्टूबर से जिले में झमाझम बारिश हो सकती है। इसके लिए तीन से चार दिनों में वायुमंडलीय परिस्थियां तैयार होने वाली हैं। इसके चलते जिले में बारिश होगी। लोगो को गर्मी से राहत मिलेगी।

आज ऐसा रहेगा मौसम

मंगलवार सुबह से ही चमकदार धूप के आगे आसमान में छिटपुट छाए बादल बेबस नजर आ रहे हैं। सुबह से लोगों को गर्मी ने बेचैन कर रखा है। हालांकि मौसम विशेषज्ञ ने पूर्वानुमान जताया है कि मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। कुछ स्थानों पर बूंदा-बांदी हो सकती है। दिन में पुरुआ हवाएं चल सकती हैं।

इतना रहेगा तापमान

सोमवार दिन में धूप व बादलों का मिला जुला असर देखने को मिला। दिन में कभी चटख धूप दिखी तो कभी आंशिक रूप से बादल छाये रहे। शाम के समय छिटपुट बारिश भी हुई। पिछले 24 घण्टे में 4.1 मिलीमीटर बारिश हुई है। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने बताया कि सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 34.9 व न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा की अधिकतम गति 16 किलोमीटर प्रति घंटे रही। आर्द्रता अधिकतम 90 व न्यूनतम 70 फीसद रही। मौसम विशेषज्ञ ने कहा है कि मंगलवार को हवा उत्तर-पूरब से दक्षिण-पूरब की तरफ चल सकती है। इसकी अधिकतम गति 5 से 18 किलोमीटर प्रति घंट रह सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.