रेलवे ने शुरू की होली की तैयारी, गोरखपुर से इन शहरों के लिए चलेंगी होली स्पेशल ट्रेनें
रेलवे प्रशासन ने होली के लिए स्पेशल ट्रेनों की घोषणा शुरू कर दी है। गोरखपुर के रास्ते बरौनी से नई दिल्ली और कटिहार से फिरोजपुर के बीच एक-एक जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।
गोरखपुर, जेएनएन। होली पर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने स्पेशल ट्रेनों की घोषणा शुरू कर दी है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव के अनुसार गोरखपुर के रास्ते बरौनी से नई दिल्ली और कटिहार से फिरोजपुर के बीच एक-एक जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। 04404/04403 नंबर की स्पेशल ट्रेन में एसी थर्ड के 13 कोच तथा 04918/04917 नंबर की स्पेशल ट्रेन में एसी थर्ड के एक, स्लीपर के छह तथा जनरल के दस कोच लगाए जाएंगे।
- 04403 नंबर की ट्रेन 13 और 23 मार्च को बरौनी से रात 9.55 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन सुबह 5.55 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यहां से चलकर रात 10.10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
- 04404 नंबर की ट्रेन नई दिल्ली से 12 और 22 मार्च को रात 7.25 बजे से रवाना होगी। यह ट्रेन सुबह 9.40 बजे गोरखपुर से छूटेगी। रात 7.18 बजे बरौनी पहुंचेगी।
- 04917 नंबर की ट्रेन कटिहार से 17 और 24 मार्च को रात 11 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन सुबह 11 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। तीसरे दिन सुबह 8.40 बजे फिरोजपुर पहुंचेगी।
- 04918 नंबर की ट्रेन फिरोजपुर से 16 और 23 मार्च को सुबह 10.40 बजे से रवाना होगी। दूसरे दिन सुबह 6.40 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। रात 7.00 बजे कटिहार पहुंचेगी।
गोरखपुर से चंडीगढ़ के बीच भी चलेगी होली स्पेशल
होली पर्व पर गोरखपुर से चंडीगढ़ के बीच एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलेगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव के अनुसार 04923/04924 नंबर की स्पेशल दो फेरा में चलाई जाएगी। जिसमें साधारण श्रेणी के पांच, स्लीपर के नौ, एसी थर्ड टियर के चार व टू टियर के एक कोच लगाए जाएंगे।
- 04923 नंबर की ट्रेन गोरखपुर से 15 और 22 मार्च को रात 10.10 बजे से रवाना होगी। यह ट्रेन दूसरे दिन दोपहर बाद 2.45 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।
- 04924 नंबर की ट्रेन 14 और 21 मार्च को चंडीगढ़ से रात 11.15 बजे से रवाना होगी। यह ट्रेन दूसरे दिन शाम 5.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
आठ जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों का बढ़ा अतिरिक्त ठहराव
यात्रियों की परेशानियों और मांग को देखते हुए रेल प्रशासन ने आठ जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव बढ़ा दिया है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव के अनुसार प्रयोग के आधार पर छह माह के लिए ट्रेनों का विभिन्न स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है।
- 19037/19038 बांद्रा-गोरखपुर-बांद्रा एक्सप्रेस हरौनी स्टेशन पर भी रुकेगी।
- 18206/18205 नौतनवा-दुर्ग-नौतनवां एक्सप्रेस अमलई स्टेशन पर भी रुकेगी।
- 15909/15910 डिब्रूगढ़-लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध-असम एक्सप्रेस कामपुर स्टेशन पर भी रुकेगी।
- 15705/15706 कटिहार-नई दिल्ली-कटिहार हमसफर एक्सप्रेस 12 मार्च को अलीगढ़ में भी रुकेगी।
- 15651/15652 गुवाहाटी-जम्मूतवी-गुवाहाटी लोहित एक्सप्रेस अक्षयवट रायनगर में भी रुकेगी।