Move to Jagran APP

बारिश से देवरिया में शहर से लेकर गांव तक भारी तबाही, जलभराव से बढ़ी मुश्किलें, लोग परेशान

लगातार कई ि‍दिनों से हाेे रही बारिश के चलते देवरिया जिले में तबाही मची हुई है। शहर से लेकर गांव तक जगह-जगह जलभराव की स्थिति बनी हुई है। जिसके चलते लोगों का घर सेे निकलना मुश्किल हो गया है। इससे लोग परेशान हैं।

By Navneet Prakash TripathiEdited By: Published: Tue, 31 Aug 2021 09:15 AM (IST)Updated: Tue, 31 Aug 2021 01:16 PM (IST)
बारिश से देवरिया में शहर से लेकर गांव तक भारी तबाही, जलभराव से बढ़ी मुश्किलें, लोग परेशान
लगातार हो रही बारिश की वजह से हुुुए जलभराव से लोगों की मुश्किल बढ गई है। प्रतीकात्‍मक फोटो

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। बारिश के चलते शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों में भी जलभराव की स्थिति अभी भी बनी हुई है। देवरिया शहर की स्थिति सबसे खराब है। जलभराव के चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहर के राम गुलाम टोला पूर्वी, पुलिस लाइन के आवास, कांशीराम आवास में अभी भी जल-भराव की स्थिति है। जिसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों में अब संक्रामक बीमारियों के फैलने का भय बढऩे लगा है।

loksabha election banner

पानी से घिरा वार्ड, लोगों की बढ़ी परेशानी

भटनी उपनगर के वार्ड संख्या दो में जलभराव हो गया है। जिसके चलते नगर वासियों की मुश्किल बढ़ गई है। वार्ड के केवड़ा व नूरीगंज बाजार की स्थिति काफी खराब है। यहां भी पानी भर गया है। सुभाष इंटर कालेज के पूरब तरफ जाने वाली सड़क पर पानी बह रहा है। जिसके चलते मोहल्ले के लोग परेशान हैं। जल निकासी की व्यवस्था बेहतर न होने के चलते यह दिक्कत उत्पन्न हो रही है। केवड़ा में मुख्य मार्ग पर पानी बह रहा है।

सड़क पर पानी, छात्र से लेकर आम लोग तक परेशान

सलेमपुर: उपनगर की जल निकासी की व्यवस्था भी धड़ाम हो गई है। नगर के सेंट जेवियर्स रोड में सड़क पर पानी बह रहा है। जिसके चलते छात्रों को स्वजन स्कूल ले जाने से परहेज कर रहे हैं। इसके अलावा भठवा धर्मपुर, सांसद आवास के समीप से पिपरा नाजिर की तरफ जाने वाली सड़क पर भी पानी बह रहा है। पिपरा नाजिर, सलाहाबाद वार्ड में जलभराव से लोग परेशान हैं।

मकान का ताला तोड़कर चोरी

भाटपाररानी क्षेत्र के भिंडा मिश्र गांव में शनिवार की रात अज्ञात चोर मकान का ताला तोड़कर लाखों का सामान चुरा ले गए। गांव के बागेश्वरी मिश्र ने थाने में तहरीर दी है। उनका कहना है कि उनकी पत्नी कैंसर से पीड़ित हैं। जिनका इलाज पोद्दार कैंसर अस्पताल गोरखपुर में चल रहा है। वह पत्नी को साथ लेकर गोरखपुर इलाज कराने गए थे। शनिवार की देर रात घर पहुंचने पर मकान का मेन दरवाजा का ताला टूटा मिला। अंदर सामान बिखरा हुआ था। चोरों ने बक्सा का ताला तोड़कर सोने की चेन, मंगल सूत्र, सोने की अंगूठी, मागंटीका, झुमका, नथिया आदि गहने व नकदी उड़ा ले गए। थानाध्यक्ष दिलीप सिंह ने कहा कि तहरीर मिली है पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.