अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
गोरखपुर : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एसएसबी मुख्यालय में गुरुवार को संदीक्षा के अगुवायी में कार्यक्र
गोरखपुर : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एसएसबी मुख्यालय में गुरुवार को संदीक्षा के अगुवायी में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें शामिल वक्ताओं ने महिला उत्थान को लेकर अपना विचार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ एसएसबी कमांडेंट दीपक कुमार की पत्नी कविता कौंडल को संदीक्षा के अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण करने के साथ हुआ। इसके बाद सेक्टर मुख्यालय की महिला कर्मियों ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में महिलाओं के स्वास्थ परीक्षण भी हुआ। डा. समाप्ति वर्मा भारती ने महिलाओं को होने वाली सामान्य बीमारी के कारण व बचाव की जानकारी दी। संदीक्षा की सचिव पल्लवी दूबे ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। इस दौरान बड़ी संख्या में एसएसबी के अधिकारी, जवान और उनके परिवार के लोग मौजूद रहें।