गोरखपुर में विद्यालय में फंदे से लटकता मिला प्रधानाध्यापक का शव, जानें-क्या था मामला
प्रधानाध्यापक राजेश कुमार सुअरहा गांव के रहने वाले थे। सुबह नौ बजे घर से निकले थे। वह पिछले 10 वर्षों से मौर गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर तैनात थे। सुबह 9 बजे वह स्वजन से शंकरपुर जाने और वहां से स्कूल जाने की बात कहकर निकले थे।
गोरखपुर, जागरण संवाददाता। बेलघाट के मौर गांव में पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक का शव दोपहर विद्यालय में फंदे से लटकता मिला। पुलिस के मुताबिक उन्होंने बैंक से कर्ज लिया था। वह विभागीय कार्य को लेकर भी परेशान थे।
प्रधानाध्यापक राजेश कुमार सुअरहा गांव के रहने वाले थे। सुबह नौ बजे घर से निकले थे। वह पिछले 10 वर्षों से मौर गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर तैनात थे। सुबह 9 बजे वह स्वजन से शंकरपुर जाने और वहां से स्कूल जाने की बात कहकर निकले थे। घरेलू कार्यों को लेकर घर के लोगों ने उनके मोबाइल नंबर पर फोन किया, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। स्वजन उन्हें ढूंढते हुए शंकरपुर गए और वहां से वह उनके विद्यालय पहुंच गए। वहां पर देखा तो सभी दंग रह गए। फंदे से लटका हुआ उनका शव बरामद हुआ। स्वजन के मुताबिक उन्होंने रस्सी काटकर शव नीचे उतारा। थानाध्यक्ष श्याम मोहन ने बताया कि राजेश सुबह मोरे गांव के प्रधान के घर गए थे। वहां चाय पीकर वह विद्यालय आ गए थे। प्रथम ²ष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
पुलिस मोबाइल के सहारे सच्चाई जानने के जुटी
पिपराइचःक्षेत्र के ग्राम लुहसी निवासी मनोज चौहान की 24 वर्षीय पत्नी प्रतिमा चौहान की मौत का राज जानने के लिए पुलिस उसके मोबाइल का लाक खोलवाएगी। उधर महिला का शव कमरे में अर्द्ध नग्न हाल में मिलने से ग्रामीण महिला की हत्या की आशंका जता रहे है। लुहसी निवासी मनोज की शादी 5 साल पहले थाना हाटा (कुशीनगर) के करमही गांव में गामा चौहान की बेटी प्रतिमा से हुआ था। दो साल से पति विदेश है। महिला का कोई संतान नहीं है। वह अक्सर मायका रहती थी। गांव में राशन लेने माह में एक बार आती थी। पति मनोज चौहान विदेश में मजदूरी करता है। रविवार को मृतका के घर का गेट शाम से लेकर देर रात बंद होने पर ग्रामीणों को अनहोनी की आंशका हुई। जिस पर ग्रामीणों ने युवती के मायका फोन कर सुचना दी। रात में पुलिस व मृतका का भाई मिथुन चौहान पहुंचा। उसके बाद नायब तहसीलदार व सीओ के मौजूदगी में रात करीब 1 बजे युवती का फंदे से लटकता शव बरामद कर पोस्टमार्टम भेज दिया।