Move to Jagran APP

गौतम बुद्ध की जन्मस्थली का दर्शन कर अभिभूत दिखीं राज्यपाल

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल व सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल ने पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में स्थित गौतम बुद्ध की जन्मस्थली लुम्बिनी का भ्रमण किया। बुद्ध जन्मस्थली महामाया मंदिर में माथा टेका पूजा अर्चना भी की। इस दौरान राज्‍यपाल अभिभूत रहीं।

By Navneet Prakash TripathiEdited By: Published: Fri, 03 Dec 2021 06:01 PM (IST)Updated: Fri, 03 Dec 2021 09:10 PM (IST)
गौतम बुद्ध की जन्मस्थली का दर्शन कर अभिभूत दिखीं राज्यपाल
भगवान गौतम बुद्ध की जन्मस्थली पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल। जागरण

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल व सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल ने पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में स्थित गौतम बुद्ध की जन्मस्थली लुम्बिनी का भ्रमण किया। बुद्ध जन्मस्थली महामाया मंदिर में माथा टेका, पूजा अर्चना भी की। राज्यपाल ने बुद्ध से जुड़ी एक-एक तथ्यों की गहनता से जानकारी भी जुटाई। गौतम बुद्ध की जन्‍मस्‍थल पर पहुंचकर राज्‍यपाल अभिभूत दिखीं।

loksabha election banner

कपिलवस्‍तु में देखा बौद्ध स्‍तूप

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल शुक्रवार को सुबह कपिलवस्तु में बौद्ध स्तूप का दर्शन करने के बाद 10.47 मिनट पर चार पहिया वाहन से नेपाल सीमा के ककरहवा बॉर्डर पर पहुंची। बॉर्डर पर एक मिनट रुकने के बाद वह 10.48 मिनट पर बुद्ध जन्मस्थली लुम्बिनी के लिए रवाना हो गयी। नेपाल आर्म्ड पुलिस फोर्स व नेपाल पुलिस के विशेष सुरक्षा चक्र के बीच वह करीब 11 बजे लुम्बिनी स्थित महामाया मंदिर पहुंची।

गौतम बुद्ध की जन्‍मस्‍थली का किया दर्शन

यहां उन्होंने भगवान गौतम बुद्ध की जन्मस्थली, मंदिर परिसर में स्थित पवित्र पोखरा व अशोक स्तम्भ का दर्शन किया। बुद्ध स्तूप पर पूजा अर्चना किया। बौद्ध भिक्षु विवेकानंद ने विशेष पूजा अर्चना करवाया। लुम्बिनी विकास कोष के सूचना प्रमुख हरिध्वज राई द्वारा महामहिम को बुद्ध से जुड़ी हर तथ्यों को बारीकी से बताया गया। लुम्बिनी विकास कोष के कार्यकारणी सदस्य राजेश ज्ञावली ने महामहिम को भगवान बुद्ध की प्रतिमा, उनसे जुड़ी जानकारी की किताब भेंट किया। महामाया मंदिर में राज्यपाल 48 मिनट तक रहीं।

गोल्‍डेन टेंपल का भी किया दर्शन

महामाया मंदिर का दर्शन करने के बाद राज्यपाल गोल्डन टेम्पल पहुंची। यहां की खूबसूरती से वह काफीआकर्षित दिखी। इसके बाद उन्होंने कम्बोडियन मंदिर, थाई विहार मंदिर, विश्व शांति स्तूप जापान मंदिर का भी भ्रमण किया। थाई विहार मंदिर में राज्यपाल ने 5 मिनट तक भगवान बुद्ध का ध्यान भी लगाया। इसके बाद उन्होंने एक होटल में लंच किया। वहां राज्यपाल ने म्यूजियम का अवलोकन किया। म्यूजियम में उन्होंने गौतम बुद्ध कालीन चीजो की गहनता से अवलोकन किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.