यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन ने कहा- विश्वविद्यालय पांच, कॉलेज एक-एक गांव गोद लें Gorakhpur News
यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल चाहती हैं कि प्रदेश के सभी विश्वविद्यालय एक-एक जबकि कालेज पांच-पांच गांव को गोद लें। ऐसा हुआ तो पूरे प्रदेश में उच्च शिक्षा की सूरत बदल जाएगी
गोरखपुर, जेएनएन। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल चाहती हैं कि प्रदेश के सभी विश्वविद्यालय पांच-पांच और कालेज एक-एक गांव को गोद लें। ऐसा हुआ तो पूरे प्रदेश में उच्च शिक्षा की सूरत बदल जाएगी। आने वाली कार्य परिषद की बैठक में इस पर निर्देश भी दिए जाएंगे।
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने कहा कि सफलता प्राप्त करने का मूल मंत्र आत्मविश्वास है। वास्तविक जीवन में भी लोग सफल नहीं होते हैं बुनियादी और परिश्रमी होते हैं बल्कि वह सफल होते हैं जो अत्यधिक कुशल होते हैं।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को उद्धृत करते हुए राज्यपाल ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय कहते थे कि जो विदेशों से ग्रहण करिए उसे देशानुकूल बना कर लीजिए जबकि जो अपने देश की चीज विदेशों में भेजिए उसे युगा अनुकूल बना कर दीजिए। आज हमें उसी सिद्धांत पर काम करना होगा।
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गोरखनाथ मन्दिर में हुआ राज्यपाल का स्वागत
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह में हिस्सा लेने के बाद आनंदीबेन पटेल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ गोरखनाथ मन्दिर पहुंचीं। मन्दिर परिसर में पहुंचते ही 201 वेदपाठियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनका स्वागत किया गया। मन्दिर में राज्यपाल ने सबसे पहले गुरु गोरक्षनाथ की पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और उसके बाद ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ का आशीर्वाद लिया। पूजा के दौरान राज्यपाल के साथ मुख्यमंत्री भी मौजूद रहे।