Move to Jagran APP

Gorakhpur Weather Update: सुबह कोहरे की चादर, दिन में 35 डिग्री से अधिक तापमान

शुक्रवार सुबह कोहरा और दिन में 35.4 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान रहा। न्‍यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विशेषज्ञ ने शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस व न्‍यूनतम 25.5 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का आसार जताया है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Fri, 09 Oct 2020 11:53 AM (IST)Updated: Fri, 09 Oct 2020 03:06 PM (IST)
Gorakhpur Weather Update:  सुबह कोहरे की चादर, दिन में 35 डिग्री से अधिक तापमान
गोरखपुर में सुबह ओस और दोपहर होते-होते गरमी शुरू हो जा रही है। - फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। शुक्रवार सुबह कोहरे में लिपटी रही। हर तरफ धुंध छाया रहा। लेकिन सुबह आठ बजते बजते मजे की धूप निकल गई। गुरुवार का भी मौसम कुछ इसी तरह रहा। सुबह कोहरा और दिन में 35.4 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान रहा। न्‍यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विशेषज्ञ ने शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस व न्‍यूनतम 25.5 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का आसार जताया है। 

loksabha election banner

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने बताया है कि मानसून देर तक रहने के कारण इस बार ठंड की शुरुआत थोड़ा पहले हो जाएगी। गोरखपुर क्षेत्र से अभी मानसून की विदाई नहीं हो सकी है। आमतौर पर यह करीब 10 दिन पूर्व इस क्षेत्र से विदा हो जाता है। उन्‍होंने कहा कि अभी फैजाबाद क्षेत्र से मानसून 2020 की विदाई हुई है। अगले एक दो दिन में गोरखपुर क्षेत्र से भी मौसम की विदाई हो जाएगी।

पिछले सात दिनों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

शुक्रवार       33.2

शनिवार       33.5

रविवार         32.4

सोमवार         34.6

मंगलवार        35

बुधवार          34

गुरुवार        35.4

इस बार अधिक समय तक बरकरार रहेगी ठंड 

इस बार ठंड की शुरुआत पहले होगी और अधिक समय तक ठंड रहेगी। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय का कहना है कि इस बार बारिश अधिक होने के कारण वातावरण में करीब 70 फीसद ला-नीना कंडीशन है। ला-नीना एक प्रतिसागरीय धारा है। इसकी शुरुआत पश्चिमी प्रशांत महासागर में उस समय होता है, जबकि पूर्वी प्रशांत महासागर में एल नीनो का प्रभाव समाप्त हो जाता है। ला-नीना एल नीनो से ठीक विपरीत प्रभाव रखती है। पश्चिमी प्रशांत महासागर में एल नीनो द्वारा पैदा किए गये सूखे की स्थिति को ला नीना बदल देती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.