Move to Jagran APP

Gorakhpur Weather Update: चुभने लगी धूप, पारा पहुंचा 34 डिग्री पार

पूर्वांचल में गर्मी फिर मई जून जैसा आभास करा रही है। सुबह होते ही धूप बर्दास्त से बाहर होने लग रही है। पारा भी 34 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Tue, 06 Oct 2020 10:58 AM (IST)Updated: Tue, 06 Oct 2020 06:19 PM (IST)
Gorakhpur Weather Update: चुभने लगी धूप, पारा पहुंचा 34 डिग्री पार
पूर्वांचल में बारिश थमते ही फ‍िर गर्मी का सितम शुरू हो गया है। - जागरण

गोरखपुर, जेएनएन। गर्मी फिर मई, जून जैसा आभास करा रही है। सुबह होते ही धूप बर्दास्त से बाहर होने लग रही है। पारा भी 34 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। इसके चलते लोग परेशान हैं। सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। इसके चलते लोग गर्मी से बेहाल देखे गए। सोमवार को दिन की अधिकतम आर्द्रता 86 फीसद व न्यूनतम 64 फीसद रही। हवा 10 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से चली थी। 

loksabha election banner

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने मंगलवार के लिए भी अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 26.8 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा। इसके चलते लोग मंगलवार को भी गर्मी से परेशान रहेंगे। बता दें पिछले सप्ताह कई दिनों की बारिश के चलते तापमान में भारी गिरावट आई थी। 24 सितंबर को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था। इसके चलते लोग नवंबर माह जैसी ठंड महससू करने लगे थे।

पिछले सात दिनों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

मंगलवार          33.9

बुधवार           34

गुरुवार           33.8

शुक्रवार          33.2

शनिवार          33.5

रविवार          32.4

सोमवार         34.6

अक्टूबर माह में औसत अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री 

मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक अक्टूबर माह का औसत अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रहा है। औसत न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस रहा है। औसत वर्षा 42.8 मिली मीटर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.