Move to Jagran APP

Gorakhpur Weather: बारिश थमते ही गर्मी शुरू, आज 32 डिग्री तापमान रहने का अनुमान

Gorakhpur Coronavirus Updates पूर्वी उत्तर प्रदेश पर एक निम्न वायु दबाव का क्षेत्र बना हुआ था। इसके साथ ही साथ ऊपरी हवा में चक्रवाती हवा का क्षेत्र 18000 फीट तक बना हुआ था। इसके चलते बारिश हो रही थी। यह उत्तर पूर्व की ओर बढ़ गया है।

By Satish ShuklaEdited By: Published: Sat, 26 Sep 2020 11:00 AM (IST)Updated: Sat, 26 Sep 2020 11:00 AM (IST)
Gorakhpur Weather: बारिश थमते ही गर्मी शुरू, आज 32 डिग्री तापमान रहने का अनुमान
गोरखपुर में बारिश थमने के बाद का दृश्‍य।

गोरखपुर, जेएनएन। बारिश थमते ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस रहा। आज शनिवार को 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके साथ न्यूनतम तापमान करीब 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। गुरुवार से शाम साढ़े पांच बजे से शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे तक जिले में 71.8 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। उत्तर प्रदेश के ऊपर बना निम्न वायुदाब का क्षेत्र उत्तर की तरफ खिसक गया है। इसके चलते यहां बारिश थमी हैं।

loksabha election banner

बारिश ने बस्ती में तोड़ा 30 वर्षों का रिकार्ड

बस्ती जिले में बारिश ने पिछले 30 वर्षों का रिकार्ड तोड़ा है। वहां गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे से शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे के बीच 290 मिलीमीटर बारिश हुई है। पिछले तीस वर्षों में सितंबर माह में बस्ती में एक ही दिन में कभी भी इतनी बारिश नहीं हुई है, जबकि पिछले चौबीस घंटे में महराजगंज जिले में 96 व सिद्धार्थनगर जिले में 110.1 मिमी बारिश हुई है।

जानें, किस कारण थमी है बारिश

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय का कहना था कि पूर्वी उत्तर प्रदेश पर एक निम्न वायु दबाव का क्षेत्र बना हुआ था। इसके साथ ही साथ ऊपरी हवा में चक्रवाती हवा का क्षेत्र 18000 फीट तक बना हुआ था। इसके चलते बारिश हो रही थी। यह उत्तर पूर्व की ओर बढ़ गया है। इसके चलते अब गोरखपुर क्षेत्र में बारिश थम चुकी है। इस सिस्टम के चलते अब नेपाल व बिहार की तरफ बारिश होगी। पिछले चौबीस घंटे में बस्ती में 290 मिमी बारिश हुई है। वहां पिछले 30 वर्षों में सितंबर माह में कभी भी इतनी बारिश नहीं हुई है। बारिश के कारण गोरखपुर शहर में ही स्थिति काफी खराब चल रही है। अभी भी कई मोहल्‍लों में पानी लगा हुआ है। नागरिक बड़ी मुश्किल से अपने घरों से निकल पा रहे हैं। शहर के सिंघडि़यां में स्थिति अभी भी बहुत खराब है। वहां के कई लोगों ने दूसरे के घर शरण ले ली है। पानी घटने पर वह अपने घरों को वापस होंगे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.