Move to Jagran APP

Gorakhpur Weather Update: भारी बारिश से 25 डिग्री पर पहुंचा तापमान, जानें- आज और कल कैसा रहेगा मौसम

Gorakhpur weather update 25 September 2020 गोरख्‍पुर में पिछले चौबीस घंटे में 94.5 मिली मीटर बारिश हुई। शुक्रवार को भी जिले में हल्की से मध्यम वर्षा होगी। दिन का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूननतम 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Fri, 25 Sep 2020 11:14 AM (IST)Updated: Fri, 25 Sep 2020 09:41 PM (IST)
गोरखपुर में भारी बारिश के कारण कई मोहल्‍लों में पानी लग गया है। - जागरण

गोरखपुर, जेएनएन। पिछले चौबीस घंटे में शहर में 94.5 मिली मीटर बारिश हो चुकी है। इसके चलते शहर में हर तरफ जलजमाव की स्थिति है। शुक्रवार को भी जिले में हल्की से मध्यम वर्षा होगी। दिन का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूननतम 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

loksabha election banner

पूर्वी उत्तर प्रदेश पर एक निम्न वायु दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके चलते शुक्रवार गोरखपुर व इर्द-गिर्द जिले में मध्यम वर्षा होगी। कहीं-कहीं भारी वर्षा भी हो सकती है। शुक्रवार की शाम तक यह उत्तर-पूर्व की तरफ बढ़ जाएगा। इससे शनिवार को हल्की बारिश होगी। उसके बाद बारिश थम जाएगी। गुरुवार को गोरखपुर जिले में अच्छी खासी बारिश हुई। इसके चलते शहर में कई स्थानों पर जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। गुरुवार को पूर्वांचल के 42 जिलों में सर्वाधिक वर्षा आजमगढ़ जिले में 168 मिलीमीटर हुई है। उसके बाद सर्वाधिक वर्षा सिद्धार्थनगर में 139.2 मिलीमीटर हुई है। 

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय का कहना है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके साथ ही साथ ऊपरी हवा में चक्रवाती हवा का क्षेत्र 18000 फीट तक बना हुआ है। इसके चलते बारिश हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में यह उत्तर पूर्व की ओर बढ़ सकता है। इसके चलते यहां बारिश थमेगी। फिर नेपाल व बिहार की तरफ बारिश शुरू हो जाएगी।

94.5 मिमी हुई बारिश

शहर में गुरुवार सुबह साढ़े पांच बजे से लेकर शाम साढ़े पांच बजे तक 94.5 मिमी बारिश हुई है। इसके अलावा बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे से शुक्रवार सुबह साढ़े बजे से तक इन स्थानों पर इतनी बारिश हुई है। 

स्थान             वर्षा (मिमी में)

जंगल कौंड़िया-110

पीपीगंज- 110

कैंपियरगंज-110

सिर्फ एक डिग्री रहा अधिकतम व न्यूनतम तापमान का अंतर

दिन का अधिकतम  25.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके चलते लोगों ने नवंबर व दिसंबर जैसी ठंडक भी महसूस की। 

हल्की वर्षा- 15.5 मिलीमीटर से नीचे

मध्यम वर्षा-15.6-64.4 मिलीमीटर

भारी वर्षा-64.5-115.5 मिलीमीटर

अति भारी वर्षा-115.6-204.5 मिलीमीटर

इन जिलों में हुई अति भारी वर्षा

सिद्धार्थनगर-139.2 मिमी

बस्ती-124.3 मिमी

यहां हुई भारी वर्षा

देवरिया-66 मिमी

गोरखपुर -94.5 मिमी

कुशीनगर-80 मिमी

यहां हुई मध्यम वर्षा

महराजगंज- 57 मिमी

संतकबीरनगर-45.3 मिमी

सप्ताह भर में गोरखपुर में हुई इतनी बारिश

18 सितंबर सुबह 8.30 बजे से 24 सितंबर शाम 5.30 बजे तक-178.7 मिमी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.