Move to Jagran APP

Gorakhpur Weather: आज भी सताएगी गर्मी, 24 से 26 तक होगी झमाझम बारिश

Gorakhpur Weather गोरखपुर में गर्मी का कहर जारी है। 24 से 26 सितंबर तक झमाझम बारिश के आसार बन रहे हैं।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Mon, 21 Sep 2020 10:50 AM (IST)Updated: Mon, 21 Sep 2020 01:34 PM (IST)
Gorakhpur Weather: आज भी सताएगी गर्मी, 24 से 26 तक होगी झमाझम बारिश
Gorakhpur Weather: आज भी सताएगी गर्मी, 24 से 26 तक होगी झमाझम बारिश

गोरखपुर, जेएनएन। बंगाल की खाड़ी में निम्नवायु दबाव सक्रिय हुआ है। इसके चलते अगले दो-तीन दिनों में झमाझम वर्षा के आसार हैं। मौसम विभाग ने 24 से 26 सितंबर तक भारी वर्षा का पुनानुमान लगाया है। 

loksabha election banner

पिछले दो दिनों से बेतहाशा गर्मी पड़ रही है। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री रहा। न्यूनतम 26 डिग्री। आर्द्रता अधिकतम 90 फीसद रही। न्यूनतम 64 फीसद। इसके चलते लोग उसम से परेशान दिखे। शनिवार से रविवार के बीच तापमान में तीन डिग्री की वृद्धि हुई है। शनिवार का तापमान 32.6 डिग्री व न्‍यूनतम तापमान 26.7 डिग्री रहा। अधिकतम आर्द्रता 93 व न्‍यूनतम 74 फीसद रही। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्‍डेय ने सोमवार का अधिकतम तापमान 35 डिग्री व न्‍यूनतम 27 डिग्री रहने का पूर्वानुमान जताया है। लेकिन इसके साथ जिले के उत्तरी हिस्से में कुछ स्थानों पर बादल छाए रहेंगे।

मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में एक सक्रिय निम्न दबाव क्षेत्र बन रहा है। उत्तर दिशा में बढ़ रहा है। इससे नमी बढ़ेगी। इससे 24 से 26 सितंबर के बीच भारी बारिश की संभावना है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा द्रोणिका(मानसून ट्रफ लाइन) का पश्चिमी सिरा हिमालयी श्रेणियों पर स्थित है और पूर्वी सिरा बरेली से निकलकर सुल्तानपुर, पटरा, मालदा(बंगाल) होते हुए असम नागालैंड तक जा रही है। एक उत्तर-दक्षिण ट्रफ लाइन उत्तर पूरब उत्तर प्रदेश से निकलकर उत्तर पूरब मध्य प्रदेश तक जा रही है। इसके चलते आने वाले दिनों में भारी वर्षा होगी। 

तापमान का अंतर

दिन                     तापमान (डिग्री में)

सोमवार                   33.0

मंगलवार                  30.6

बुधवार                    33.0

गुरुवार                    30.7

शुक्रवार                   30.4

शनिवार                   32.2

रविवार                    35.4


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.