Move to Jagran APP

Gorakhpur Weather: अक्‍टूबर में मई-जून जैसी गर्मी का अहसास, 33 डिग्री पहुंचा तापमान

रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विशेषज्ञ ने शनिवार के लिए पूर्वानुमान जताया था कि अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 25.2 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Sun, 18 Oct 2020 10:29 AM (IST)Updated: Mon, 19 Oct 2020 12:21 AM (IST)
Gorakhpur Weather: अक्‍टूबर में मई-जून जैसी गर्मी का अहसास, 33 डिग्री पहुंचा तापमान
गोरखपुर में अक्‍टूबर माह में मई-जून जैसी गर्मी पड़ रही है। - प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

गोरखपुर, जेएरनएन। बढ़ते प्रदूषण के कारण लोगों को अक्टूबर माह में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। तापमान अक्टूबर माह के औसत से अधिक है। सूर्य से निकलने वाली किरणें पर्याप्त मात्रा में अंतरिक्ष में वापस नहीं हो पा रही हैं। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने कहा कि रविवार को मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विशेषज्ञ ने शनिवार के लिए पूर्वानुमान जताया था कि अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 25.2 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

loksabha election banner

शनिवार का तापमान 34.2 व न्यूनतम 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार सुबह लोगों ने हल्की फुल्की ठंड महसूस की, लेकिन आठ बजे के बाद से धूप लोगों के लिए असहनीय होने लगी। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय का कहना है कि प्रदूषण बढऩे के कारण लोगों को इस समय वायुमंडलीय परिवर्तन देखने को मिल रहा है। सितंबर माह में औसत से अधिक वर्षा होने के कारण वातावरण में नमी है। इसके चलते सुबह नमी रह रही है, लेकिन दिन में धूप निकलने पर लोग उमस से परेशान देखे जा रहे हैं। उन्होंने उद्योगों के चालू होने व वाहनों के अधिकाधिक प्रयोग होने से प्रदूषण का स्तर भी बढ़ रहा है। इसके चलते वायु शुद्धता सूचकांक का स्तर भी बढ़ रहा है। इस स्थिति में बुजुर्ग, बच्चे, हृदय रोगी को सांस लेने में थोड़ी तकलीफ होगी। फेफड़ों के लिए यह हवा शुद्ध नहीं है। 

पिछले सात दिनों का न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

रविवार         22.8

सोमवार        22.4

मंगलवार       25.0

बुधवार        26.0

गुरुवार        25.7

शुक्रवार       24.0

शनिवार      23.8


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.