Move to Jagran APP

Gorakhpur Weather: पूर्वांचल में बदला मौसम का मिजाज, इन जगहों पर आज हो सकती है बारिश Gorakhpur News

Gorakhpur Weather पूर्वांचल में पिछले चार दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। गुरुवार को गोरखपुर समेत कई अन्‍य स्‍थानों पर बारिश हो सकती है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Thu, 10 Sep 2020 11:51 AM (IST)Updated: Thu, 10 Sep 2020 11:51 AM (IST)
Gorakhpur Weather: पूर्वांचल में बदला मौसम का मिजाज, इन जगहों पर आज हो सकती है बारिश Gorakhpur News
Gorakhpur Weather: पूर्वांचल में बदला मौसम का मिजाज, इन जगहों पर आज हो सकती है बारिश Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। आसमान में जमें बादल गुरुवार को भी बारिश के संकेत दे रहे हैं। मौसम विशेषज्ञ ने भी आाज हल्‍की बारिश का पूर्वानुमान जताया है। आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री से कम रहने का अनुमान है, जबकि न्‍यूनतम तापमान 26.6 डिग्री के करीब रहेगा।  

loksabha election banner

पिछले चार दिनों से बूंदाबांदी ही सही, लेकिन जिले के विभिन्न स्थानों पर लगातार बारिश हो रही है। बीते चौबीस घंटे में 13.2 एमएम बारिश हुई है, लेकिन लगातार बारिश के चलते पारा चार डिग्री लुढ़का है। इससे लोग राहत महसूस कर रहे हैं। मौसम विशेषज्ञ ने गुरुवार को पूरब से दक्षिण दिशा की तरफ हवाएं 5-17 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से चलने का पूर्वानुमान जताया है।  मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने कहा कि द्रोणिका(मानसून ट्रफ लाइन) अमृतसर(पंजाब) से निकलकरअंबाला, बरेली, लखनऊ, गया, हजारीबाग, बंकुरा(बंगाल) से होकर उत्‍तरी बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। इसके अलावा एक चक्रवाती हवा का क्षेत्र उत्‍तर पश्चिम उत्‍तर प्रदेश के ऊपर हवा में 10000 फीट पर बना हुआ है। एक और द्रोणिका पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश से निकलकर दक्षिण मध्‍य प्रदेश तक जा रही है। इसके चलते गुरुवार को पूर्वी उत्‍तर प्रदेश के 25 से 50 फीसद स्‍थानों पर गरज के साथ हल्‍की वर्षा हो सकती है। गोरखपुर रीजन में पुरवा हवा चलेगी। 70 से 90 फीसद नमी रहेगी।  

तापमान का अंतर

दिन                       तापमान (डिग्री में)

शनिवार                             35.8

रविवार                             34.4

सोमवार                            34

मंगलवार                           32.9

बुधवार                          32.2

बुधवार की वर्षा : 13.2 मिमी

किसानों को मिली राहत

पिछले कई दिनों की लगातार बारिश से किसानों को बड़ी राहत मिली है। सप्ताह भर से बारिश होने से फसल सूखने लगी थी। बारिश से उनके चेहरे खिल उठे हैं। वह सिंचाई के खर्च से बच गए हैं। 

जानिए क्या है द्रोणिका 

बादलों के बीच जब ठंडी और गर्म हवा आपस में मिलती है तो कम दबाव का क्षेत्र बनता है। उस सिस्टम से निकलने वाली पट्टी को द्रोणिका कहते हैं। इससे अचानक ही मौसम से बदलाव हो जाता है और तेज हवा के साथ बारिश होती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.