Move to Jagran APP

Gorakhpur weather update: उमस रहेगी बरकरार, 33 डिग्री रह सकता है अधिकतम तापमान

Gorakhpur weather update मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय के अनुसार सोमवार पूरे दिन उमस रहेगी। को भी जिले के पश्चिमी हिस्से में कहीं-कहीं हल्की बूंदा बांदी हो सकती है। उन्होंने कहा कि मंगलवार से गोरखपुर क्षेत्र से मानसून विदा हो सकता है।

By Satish ShuklaEdited By: Published: Mon, 05 Oct 2020 10:27 AM (IST)Updated: Mon, 05 Oct 2020 10:27 AM (IST)
Gorakhpur weather update: उमस रहेगी बरकरार, 33 डिग्री रह सकता है अधिकतम तापमान
सोमवार को गोरखपुर में मौसम की फोटो।

गोरखपुर, जेएनएन। सोमवार को भी उमस बरकरार रहेगी। दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का पूर्वानुमान जताया गया है। जबकि न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री के करीब रह सकता है। रविवार को भी लोग उमस के चलते परेशान दिखे। दिन का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम आर्द्रता 91 व न्यूनतम 72 फीसद रही। हवाएं 9 किमी प्रति घंटे के रफ्तार से चलीं।

loksabha election banner

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय के अनुसार सोमवार को भी जिले के पश्चिमी हिस्से में कहीं-कहीं हल्की बूंदा बांदी हो सकती है। उन्होंने कहा कि मंगलवार से गोरखपुर क्षेत्र से मानसून विदा हो सकता है। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्से से मानसून की विदाई हो चुकी है।

पिछले सात दिनों का तापमान(डिग्री सेल्सियस में)

सोमवार           33.0

मंगलवार          33.9

बुधवार          34

गुरुवार         33.8

शुक्रवार       33.2

शनिवार       33.5

रविवार         32.4

अक्टूबर में औसत अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री

मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक अक्टूबर का औसत अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रहा है। औसत न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस रहा है। औसत वर्षा 42.8 मिली मीटर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.