Move to Jagran APP

Gorakhpur Weather Update: आज व कल हो सकती है हल्‍की बारिश

मौसम विशेषज्ञ ने इस जानकारी के साथ यह भी बताया है कि इस बारिश के बाद गोरखपुर से मानसून विदा हो सकता है। हालांकि उन्‍होंने शनिवार के लिए भी दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस व न्‍यूनतम 25.4 डिग्री के करीब रहने का आसार जताया है।

By Satish ShuklaEdited By: Published: Sat, 03 Oct 2020 12:12 PM (IST)Updated: Sat, 03 Oct 2020 12:12 PM (IST)
Gorakhpur Weather Update: आज व कल हो सकती है हल्‍की बारिश
गोरखपुर में तेज धूप के साथ मौसम का दृश्‍य।

गोरखपुर, जेएनएन। एक चक्रवाती हवा क्षेत्र पूर्वी बिहार और इससे सटे पश्चिम बंगाल के ऊपर हवा में 10 हजार फिट तक बना हुआ है। इसके चलते शनिवार व रविवार को जिले के उत्‍तरी हिस्‍से में कुछ स्‍थानों पर बादल छाए रहेंगे। हल्‍की बारिश हो सकती है।

loksabha election banner

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्‍डेय ने इस जानकारी के साथ यह भी बताया है कि इस बारिश के बाद गोरखपुर से मानसून विदा हो सकता है। हालांकि उन्‍होंने शनिवार के लिए भी दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस व न्‍यूनतम 25.4 डिग्री के करीब रहने का आसार जताया है। शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस व न्‍यूनतम 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे लोगों ने हल्‍की-फुल्‍की उमस महसूस की। मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि अगले दो दिनों में गोरखपुर क्षेत्र से मानसून की विदाई हो सकती है। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्से से मानसून की विदाई हो चुकी है। 

सुबह से ही सूर्य देव करा रहे गर्मी का आभास

सुबह 8 बजे से ही सूर्य देव लोगों को गर्मी आभास कराने लग रहे हैं। गर्मी लोगों से बर्दास्‍त नहीं हो रही है। 10 मिनट के लिए भी धूप में खड़ा होना कठिन हो रहा है।

पिछले सात दिनों का तापमान(डिग्री सेल्सियस में)

शनिवार            32

रविवार            32.7

सोमवार           33.0

मंगलवार          33.9

बुधवार          34

गुरुवार         33.8

शुक्रवार       33.2

शुक्रवार का मौसम

शुक्रवार को भी लोग गर्मी के चलते परेशान दिखे। दिन का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 25.2 डिग्री सेल्यियस रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.