Move to Jagran APP

गोरखपुर में हल्‍की धूप पर भारी पड़ रहीं पछुआ हवाएं, बन रहे बार‍िश के आसार

Today Gorakhpur Weather News Update गोरखपुर में शुक्रवार को हल्‍की धूप हुई लेक‍िन पछुआ हवाओं के कारण गलन बरकरार रही। मौसम व‍िभाग के अनुसार 23 व 24 जनवरी को मौसम बदलेगा। इस द‍िन बार‍िश का अनुमान लगाया गया है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Fri, 21 Jan 2022 01:10 PM (IST)Updated: Fri, 21 Jan 2022 05:54 PM (IST)
गोरखपुर में हल्‍की धूप पर भारी पड़ रहीं पछुआ हवाएं, बन रहे बार‍िश के आसार
Weather in Gorakhpur Today: गोरखपुर में शुक्रवार को धूप न‍िकली लेक‍िन पछुआ हवाओं के कारण गलन बरकरार रही। - जागरण

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। गोरखपुर में शुक्रवार को हल्‍की धूप ने राहत दी है लेक‍िन गलन बरकरार है। पछुआ हवाओं के चलते जिले में गलन बढ़ी है। गुरुवार को इस वर्ष का चौथा कोल्ड डे रहा। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने गणितीय माडल के आधार पर पूर्वानुमान जताया है कि आगामी 23 व 24 जनवरी को गरज, चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इससे तापमान में फिर गिरावट आ सकती है। उसके बाद आसमान साफ रह सकता है।

loksabha election banner

ऐसा रहा गुरुवार का मौसम

मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक पछुआ हवाएं जब 10 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक गति से चलती है तो तापमान में गिरावट आती है। गुरुवार को पछुआ हवा 12 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से चली। हालांकि दिन का अधिकतम तापमान में पिछले 24 घंटे की तुलना में तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ा है। गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा। यह जनवरी के औसत न्यूनतम तापमान से 6 डिग्री सेल्सियस कम हैं। ठंड के मौसम में तापमान औसत से साढ़े चार डिग्री सेल्सियस कम रहे तो उस दिन को कोल्ड डे घोषित किया जाता है। गुरुवार इस वर्ष का दूसरा कोल्ड डे रहा।

औसत से 2.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा तापमान

शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा। यह जनवरी माह के औसत तापमान से 2.7 डिग्री सेल्सियस कम है। बता दें कि जनवरी माह का औसत न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस है, जबकि औसत अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस है। मौसम विशेषज्ञ ने संभावना जतायी है कि शुक्रवार की सुबह जिले में मध्यम से घना कुहरा रह सकता है। न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 16 से 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हवा 4 से 14 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से चल सकती है। आर्द्रता 75 से 99 प्रतिशत रह सकता है। बता दें शुक्रवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा। सुबह का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.