Move to Jagran APP

गोरखपुर में कड़ाके की ठंड, 23 को हो सकती है हल्की बारिश

Today Gorakhpur Weather News Update रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा। यह जनवरी के औसत न्यूनतम तापमान से 6 डिग्री सेल्सियस कम हैं। ठंड के मौसम में तापमान औसत से साढ़े चार डिग्री सेल्सियस कम रहे तो उस दिन को कोल्ड डे घोषित किया जाता है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Mon, 17 Jan 2022 11:35 AM (IST)Updated: Tue, 18 Jan 2022 06:33 AM (IST)
गोरखपुर में कड़ाके की ठंड, 23 को हो सकती है हल्की बारिश
Weather in gorakhpur Today: गोरखपुर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। - जागरण

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। गलन बरकरार है। पछुआ हवाओं के चलते जिले में गलन बढ़ी है। रविवार को इस वर्ष का दूसरा कोल्ड डे रहा। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने गणितीय माडल के आधार पर पूर्वानुमान जताया है कि आगामी 23 जनवरी को गरज, चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इससे तापमान में फिर गिरावट आ सकती है। उसके बाद आसमान साफ रह सकता है।

loksabha election banner

पछुआ हवाओं ने गिराया तापमान, बढ़ी गलन

मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक पछुआ हवाएं जब 15 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक गति से चलती है तो तापमान में गिरावट आती है। रविवार को पछुआ हवा 15 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से चली। इसके चलते दिन का अधिकतम तापमान में पिछले 24 घंटे की तुलना में ढाई डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।

16 डिग्री सेल्सियस रहा कल का तापमान

रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा। यह जनवरी के औसत न्यूनतम तापमान से 6 डिग्री सेल्सियस कम हैं। ठंड के मौसम में तापमान औसत से साढ़े चार डिग्री सेल्सियस कम रहे तो उस दिन को कोल्ड डे घोषित किया जाता है।

रव‍िवार को रहा कोल्‍ड डे

रविवार इस वर्ष का दूसरा कोल्ड डे रहा। रविवार को न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा। यह जनवरी माह के औसत तापमान के करीब है। बता दें कि जनवरी माह का औसत न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस है, जबकि औसत अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस है।

आज छाया रहेगा घना कुहरा, न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री रहने की संभावना

मौसम विशेषज्ञ ने संभावना जतायी है कि सोमवार की सुबह जिले में मध्यम से घना कुहरा रह सकता है। न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 16 से 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हवा 5 से 17 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से चल सकती है। आर्द्रता 75 से 99 प्रतिशत रह सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.