Move to Jagran APP

गोरखपुर में आज व कल हो सकती है बारिश, और नीचे आएगा तापमान

Gorakhpur Weather News गोरखपुर में रव‍िवार व सोमवार को हल्‍की बार‍िश के आसार बन रहे हैं। बीते एक सप्‍ताह से गोरखपुर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रव‍िवार के बाद पारा और ग‍िरने का अनुमान लगाया जा रहा है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Sun, 23 Jan 2022 08:02 AM (IST)Updated: Sun, 23 Jan 2022 08:02 AM (IST)
गोरखपुर में आज व कल हो सकती है बारिश, और नीचे आएगा तापमान
Gorakhpur weather news update today: गोरखपुर में रव‍िवार को बार‍िश के आसार बन रहे हैं। - जागरण

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। उत्तर प्रदेश से सटे राजस्थान की तरफ वायुमंडल में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके चलते गोरखपुर सहित आस-पास क्षेत्रों में हल्की बारिश शुरू हो गई है। बारिश का यह सिलसिला रविवार व सोमवार को भी जारी रह सकता है। इससे तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है। हालांकि मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने मंगलवार से आसमान साफ रहने की उम्मीद जतायी है।

loksabha election banner

शनिवार को 16.6 डिग्री सेल्सियस रहा अधिकतम तापमान

शनिवार की सुबह घने कोहरे की चपेट में में रही। सुबह दस बजे के बाद कोहरा छटा तो आसमान में बादल छा गए। दोपहर करीब एक बजे से हल्की बारिश भी शुरू हो गई है। शाम साढ़े पांच बजे तक एक मिलीमीटर बारिश हुई। दिन का अधिकतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा। नमी 85 से 98 फीसद रही। पुरुवा हवा 13 किलोमीटर प्रतिघंटे के रफ्तार से चली। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने कहा कि रविवार व सोमवार को भी हल्की बारिश हो सकती है। रविवार सुबह न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। सुबह पुरुवा हवा चल सकती है और शाम को पछुआ हवाएं चल सकती हैं। इसकी गति 5 से 15 किलोमीटर प्रतिघंटे हो सकती है। 75 से 98 फीसद नमी रह सकती है। बारिश से गेहूं की फसल को लाभ मिलेगा।

जनवरी का औसत तापमान

औसत न्यूनतम तापमान- 8.9 डिग्री सेल्सियस

औसत अधिकतम तापमान- 22 डिग्री सेल्सियस

गेहूं की फसल को मिलेगा लाभ

लगातार बारिश होने व गलन बढ़ने का गेहूं की फसल को लाभ मिलेगा। उप कृषि निदेशक संजय सिंह ने कहा कि सरसों की फसल को इससे नुकसान हो सकता है। सरसों पर माहों का प्रकोप लग सकता है। माहों का प्रकोप दिखे तो किसान तत्काल रसायन का छिड़काव करें। राजकीय उद्यान अधीक्षक अरुण कुमार तिवारी का कहना है कि बारिश से सब्जियों को भारी नुकसान हुआ है। यह आलू की खेती को सर्वाधिक नुकसान हुआ है। इसके अलावा लतादार न अन्य सब्जियों को भी बारिश से नुकसान पहुंचा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.