गोरखपुर में रात भर बरसे बादल, आज से साफ रहेगा आसमान
Gorakhpur weather news 25 January 2022 गोरखपुर में सोमवार को रात भर बारिश हुई। मंगलवार को आसमान साफ रहा। मौसम विभाग ने उम्मीद जताई है कि आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेगा। बीते कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड से राहत का अनुमान है।
गोरखपुर, जागरण संवाददाता। सोमवार की रात शहर व जिले के उत्तरी हिस्सों में जमकर बारिश हुई। हालांकि मंगलवार सुबह आसमान रहा। दिन में भी आसमान साफ रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि आने वाले दिनों में आसमान साफ रह सकता है। लोगों को गलन से राहत मिल सकती है। सुबह के समय कोहरा छाया रह सकता है। न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।
10 से 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है न्यूनतम तापमान
पिछले दिनों हुई हल्की बारिश से जिले में गलन बढ़ गई थी, लेकिन मंगलवार से संभावना है कि आसमान साफ रहेगा। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने संभावना जतायी है कि मंगलवार को सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रह सकता है। दिन में आसमान साफ रह सकता है। यह स्थिति अभी अगले कुछ दिनों तक रह सकती है। मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि मंगलवार सुबह का न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। नमी 65 से 95 प्रतिशत के बीच रह सकती है। बता दें पिछले चौबीस घंटे(रविवार सुबह साढ़े आठ बजे से सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे तक) में जिले में 7.3 मिलीमीटर बारिश हुई। दिन का अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा।
जनवरी का औसत तापमान
औसत न्यूनतम तापमान- 8.9 डिग्री सेल्सियस
औसत अधिकतम तापमान- 22 डिग्री सेल्सियस
बारिश से आलू व सरसों प्रभावित
पिछले कई दिनों की हुई हल्की बारिश का गेहूं का अच्छा लाभ मिलेगा, लेकिन आलू व सरसों की फसल के इससे प्रभावित होने की आशंका है। कृषि विभाग ने अपने सहायकों के जरिये प्रभावित फसल की सूचना मांगी। साथ ही यह भी कहा है कि फसल में कहीं पर भी यदि रोग दिखे तो रसायनों का छिड़काव अवश्य करें।
गेहूं की फसल को होगा फायदा
बारिश से गेहूं को अच्छा लाभ मिलेगा। आलू व सरसों की फसल थोड़ी प्रभावित हो सकती है। ध्यान न देने पर करीब साढ़े चार हजार एकड़ आलू की फसल प्रभावित हो सकती है। साढ़े चार हजार एकड़ आलू में कहीं-कहीं झुलसा का प्रभाव देखा जा रहा है।