Move to Jagran APP

Gorakhpur Weather Update: दिन के अधिकतम तापमान में कमी, जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल

गोरखपुर में पिछले चौबीस घंटे में दिन का अधिकतम व न्यूनतम तापमान में मामूली परिवर्तन दिखा है। सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Tue, 09 Mar 2021 10:21 AM (IST)Updated: Tue, 09 Mar 2021 10:21 AM (IST)
Gorakhpur Weather Update: दिन के अधिकतम तापमान में कमी, जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल
गोरखपुर में दिन के अधिकतम तापमान में कमी आ रही है। - जागरण

गोरखपुर, जेएनएन। पिछले चौबीस घंटे में दिन 0.4 डिग्री सेल्सियस ठंडा हुआ है, जबकि रात 0.7 डिग्री सेल्सियस गर्म हुई है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। पछुआ हवाएं चल सकती हें। इनकी अधिकतम गति 5 से 18 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है।

loksabha election banner

पिछले चौबीस घंटे में दिन का अधिकतम व न्यूनतम तापमान में मामूली परिवर्तन दिखा है। सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस रहा। बता दें मार्च माह के औसत अधिकतम तापमान से सोमवार का दिन 3.4 डिग्री सेल्सियस ठंडा व रात 1.7 डिग्री सेल्सियस गर्म रही है। मार्च माह में औसत अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस व औसत न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस है। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने पूर्वानुमान जताया है कि मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

ऐसा रहा सोमवार का मौसम

पिछले कई दिनों से पछुआ हवाओं के चलते वातावरण शुष्क है। सोमवार को पछुआ हवाएं अधिकतम 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं। हालांकि दिन में हवा के साथ धूल भी उड़ी। इससे लोगों को थोड़ी सी परेशानी हुई। आद्र्रता अधिकतम 73 व न्यूनतम 53 फीसद रही। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने पूर्वानुमान जताया है कि आने वाले दिनों में तापमान में वृद्धि होगी। अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री के करीब व न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं।

मार्च माह का औसत तापमान

औसत अधिकतम तापमान- 32.6 डिग्री सेल्सियस

औसत न्यूनतम तापमान- 16.1 डिग्री सेल्सियस

औसत वर्षा- 7.4 मिलीमीटर

157 पर पहुंचा एक्युआई

मंगलवार सुबह 11 बजे शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 157 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर रिकार्ड किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.