Move to Jagran APP

Gorakhpur Weather News: 38 डिग्री पार हुआ पारा, इस गर्मी सात दिन रहेगा हीट वेव

इस बार गर्मी के सीजन में छह से सात दिन लू (हीट वेव) जैसी कंडीशन रहेगी। जबकि बीते वर्ष गर्मी के माह हीट वेव जैसी स्थिति आई ही नहीं थी। बीते वर्ष का सबसे गर्म दिन 26 मई रहा है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Fri, 09 Apr 2021 12:52 PM (IST)Updated: Fri, 09 Apr 2021 12:52 PM (IST)
Gorakhpur Weather News: 38 डिग्री पार हुआ पारा, इस गर्मी सात दिन रहेगा हीट वेव
गोरखपुर में लगातार गमी बढ़ रही है। - फाइल फोटो

गोरखपुर, जेएनएन। तापमान अभी से 38 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि इस बार गर्मी लोगों को जमकर सताएगी।मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। हवा सुबह उत्तर पूरब से दक्षिण पूरब की तरफ बहेगी। इसकी अधिकतम गति 5 से 16 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है। अपराह्न तीन बजे के बाद पछुवा हवाएं चल सकती हैं। इसके चलते दिन गर्म रहेगा।

loksabha election banner

गर्मी अभी से 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गई है। गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्र्रता अधिकतम 65 व न्यूनतम 25 फीसद रही। इसके चलते हीट इंडेक्स 40.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

सात दिन चलेगी लू

गर्मी के सीजन में छह से सात दिन लू (हीट वेव) जैसी कंडीशन रहेगी। जबकि बीते वर्ष गर्मी के माह हीट वेव जैसी स्थिति आई ही नहीं थी। बीते वर्ष का सबसे गर्म दिन 26 मई रहा है। उस दिन अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस था। यह तापमान भी हीटवेव के तापमान से कम है।

ऐसा रहेगा मौसम

गर्मी के माह अप्रैल मई का औसत अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस है। तापमान जब इससे साढ़े चार डिग्री सेल्सियस अधिक होता है तो जिले में हीट वेव जैसी स्थिति आती है। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने मौसम के गणितीय माडल की गणना के अनुसार पूर्वानुमान जताया है कि आने वाले दो माह 15 अप्रैल से 15 जून तक अधिकतम तापमान अपने औसत (38 डिग्री सेल्सियस) तापमान से 0.25 से 0.50 डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है।

न्यूनतम तापमान अपने औसत (23.25 डिग्री सेल्सियस) तापमान से 0.02 से 0.05 डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है। उन्होंने कहा कि आगामी दो माह में 18 से 20 दिन हाट डे (40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक) जैसी स्थिति रह सकती है। छह से सात दिन हीट वेव जैसी स्थिति रह सकती है। मौसम विशेषज्ञ ने कहा कि 2006 के बाद से वायुमंडल लगातार गर्म हो रहा है। यह प्रभाव ग्लोबल वार्मिंग के चलते है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.