Move to Jagran APP

Gorakhpur Weather News: औसत से 2.9 डिग्री ठंडा रहा दिन, 1.0 डिग्री गर्म रही रात

गोरखपुर में पिछले चौबीस घंटे में दिन का अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस वृद्धि हुई है। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। दिन का अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Sun, 07 Mar 2021 11:22 AM (IST)Updated: Sun, 07 Mar 2021 11:22 AM (IST)
Gorakhpur Weather News: औसत से 2.9 डिग्री ठंडा रहा दिन, 1.0 डिग्री गर्म रही रात
गोरखपुर में रविवार को कड़ी धूप हुई। - जागरण

गोरखपुर, जेएनएन। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान करीब 17.5 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। सुबह हवा दक्षिण पश्चिम से उत्तर पश्चिम की तरफ चलेगी। इसकी अधिकतम गति 5 से 18 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है।

loksabha election banner

दिन में चली धूल भरी हवा, आज 31.5 डिग्री रह सकता है अधिकतम तापमान

पिछले चौबीस घंटे में दिन का अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस वृद्धि हुई है। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। दिन का अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस रहा। बता दें मार्च माह के औसत अधिकतम तापमान से शनिवार का दिन 2.9 डिग्री सेल्सियस ठंडा व रात 1.0 डिग्री सेल्सियस रात गर्म रही है। मार्च माह में औसत अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस व औसत न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस है। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने पूर्वानुमान जताया है कि रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम

पिछले पांच दिनों से पछुआ हवाओं के चलते वातावरण शुष्क है। शनिवार को पछुआ हवाएं अधिकतम 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं। हालांकि दिन में हवा के साथ धूल भी उड़ी। इससे लोगों को थोड़ी सी परेशानी हुई। आद्र्रता अधिकतम 68 व न्यूनतम 38 फीसद रही। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने पूर्वानुमान जताया है कि आने वाले दिनों की स्थिति इसी प्रकार रहेगी। अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री के करीब व न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं।

147 पर पहुंची एक्युआई

शनिवार सुबह करीब 9 बजे शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 147 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर रहा।

मार्च माह का औसत तापमान

औसत अधिकतम तापमान- 32.6 डिग्री सेल्सियस

औसत न्यूनतम तापमान- 16.1 डिग्री सेल्सियस

औसत वर्षा- 7.4 मिलीमीटर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.