Move to Jagran APP

Gorakhpur Weather News: गर्मी में भी औसत से साढ़े सात डिग्री ठंडी रात, डेढ़ डिग्री दिन- यह है कारण

Gorakhpur Weather News 24 April 2021 रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्यिस व न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। करीब पखवारे भर से पंखा चलाकर सो रहे लोगों को शनिवार की भोर में हल्की ठंड का भी आभास हुआ।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Sun, 04 Apr 2021 10:05 AM (IST)Updated: Sun, 04 Apr 2021 11:34 AM (IST)
Gorakhpur Weather News: गर्मी में भी औसत से साढ़े सात डिग्री ठंडी रात, डेढ़ डिग्री दिन- यह है कारण
गर्मी में भी गोरखपुर में औसत से कम तापमान है। - जागरण

गोरखपुर, जेएनएन। Gorakhpur Weather News 24 April 2021: गर्मी के इस मौसम में भी रात अभी औसत से साढ़े सात डिग्री ठंडी है, जबकि दिन करीब डेढ़ डिग्री। मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि यह परिवर्तन वायुमंडल का ऊपरी हिस्सा ठंडा होने के कारण है। इसके साथ ही पछुआ हवाएं चल रही हैं। इससे न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। शनिवार से पुरुवा हवाएं चलनी शुरू हो गई हैं। इसके चलते आने वाले दिन गर्म होंगे।

loksabha election banner

आज ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विशेषज्ञों ने पूर्वानुमान जताया है कि रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्यिस व न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। करीब पखवारे भर से पंखा चलाकर सो रहे लोगों को शनिवार की भोर में हल्की ठंड का भी आभास हुआ। गर्मी के इस मौसम में भी कई लोगों को चद्दर ओढऩा पड़ा। शनिवार का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम 36.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

बता दें अप्रैल का औसत अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस व औसत न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस है। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने बताया कि पश्चिम की तरफ ऊपरी वायुमंडल ठंडा हुआ है। हवा भी अभी तक पश्चिम की तरफ से बह रही थी। इसके चलते न्यूनतम तापमान में भारी कमी आई है। उन्होंने कहा कि लेकिन ठंड का असर सिर्फ शनिवार तक था। 

बढ़ेगा तापमान

शनिवार से ही पुरुवा हवाएं चलनी शुरू हो गई हैं। इससे रविवार से लोगों को तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि रविवार का अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। रात के तापमान में भी वृद्धि हो सकती है। हवा सुबह के समय उत्तर पूरब से दक्षिण पूरब की तरफ चलेगी। साढ़े दस बजे के बाद दक्षिण से दक्षिण पश्चिम की तरफ धूलभरी हवाएं चल सकती हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.