Move to Jagran APP

Gorakhpur Weather News: फ‍िर यू टर्न लेगा मौसम, कड़ी धूप पर भारी पड़ेंगे बादल

Gorakhpurweatherforecast रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। हवा दक्षिण से उत्तर पश्चिम की तरफ चल सकती है। हवा की अधिकतम गति 6 से 21 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Sun, 21 Mar 2021 10:32 AM (IST)Updated: Sun, 21 Mar 2021 10:32 AM (IST)
Gorakhpur Weather News: फ‍िर यू टर्न लेगा मौसम, कड़ी धूप पर भारी पड़ेंगे बादल
गोरखपुर में मौसम फ‍िर यू टर्न लेने जा रहा है। - फाइल फोटो

गोरखपुर, जेएनएन। आगामी 23 मार्च को दोपहर बाद आंशिक रूप से बादल छाये रह सकते हैं। इससे तापमान में भी थोड़ी गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।

loksabha election banner

आज ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने पूर्वानुमान जताया है कि रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। हवा दक्षिण से उत्तर पश्चिम की तरफ चल सकती है। हवा की अधिकतम गति 6 से 21 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है। बता दें शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा दक्षिण पश्चिम की तरफ चली। इसकी अधिकतम गति 18 किलोमीटर प्रति घंटे रही। आद्र्रता अधिकतम 72 व न्यूनतम 29 फीसद रही।

औसत से पांच डिग्री अधिक न्यूनतम तापमान

न्यूनतम तापमान औसत से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा। यह औसत से करीब पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है। बता दे मार्च माह का औसत न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस है। पिछले 24 घण्टे में न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की वृध्दि हुई है। जबकि औसत अधिकतम तापमान पिछले 24 घण्टे से स्थिर है। शनिवार का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा। यह मार्च माह के औसत अधिकतम तापमान से 1.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। बता दें मार्च माह का औसत अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस है।

उमस से परेशान दिख रहे लोग

तापमान में वृद्धि होते ही लोग उमस से परेशान देखे जा रहे हैं। पिछले 3-4 दिनों में अचानक 2 से 3 डिग्री सेल्सियस का उछाल आया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.